Poco X8 Pro Max में होगी 9,000mAh की दमदार बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च

Poco X8 Pro में 6,500 mAh की बैटरी दी जाएगी। यह बैटरी सामान्य इस्तेमाल के साथ दो दिनों से अधिक तक चल सकती है। इस स्मार्टफोन की बैटरी सिंगल चार्ज में लगभग 18 घंटे की ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग की पेशकश करेगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 मार्च 2026 16:40 IST

इस सीरीज के बेस मॉडल में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट हो सकता है

चाइनीज हैंडसेट मेकर Poco की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Poco X8 Pro 5G और Poco X8 Pro Max 5G शामिल होंगे। इन दोनों स्मार्टफोन्स में पिल शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के अंदर डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। 

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर आगामी स्मार्टफोन सीरीज के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस माइक्रोसाइट से Poco X8 Pro 5G और Poco X8 Pro Max 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी मिली है। भारत में इस स्मार्टफोन सीरीज को 17 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। Poco X8 Pro Max 5G में 9,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। Xiaomi के इस सब-ब्रांड का दावा है कि इस स्मार्टफोन की बैटरी सामान्य इस्तेमाल के साथ तीन दिनों से अधिक तक चल सकती है। इसे छह वर्ष की बैटरी ड्यूरेबिलिटी के लिए TUV सर्टिफिकेशन मिला है। इस स्मार्टफोन की बैटरी सिंगल चार्ज में 18 दिनों से अधिक का स्टैंडबाय और लगभग 30 घंटे का वीडियो प्लेबैक उपलब्ध करा सकती है। 

Poco X8 Pro में 6,500 mAh की बैटरी दी जाएगी। यह बैटरी सामान्य इस्तेमाल के साथ दो दिनों से अधिक तक चल सकती है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन की बैटरी सिंगल चार्ज में लगभग 18 घंटे की ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग और 12 दिनों से अधिक का स्टैंडबाय उपलब्ध कराएगी। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट होगा। Poco X8 Pro में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 5,300 sq mm वेपर कूलिंग चैंबर दिया जाएगा। Poco X8 Pro Max में ग्रेफाइट लेयर एरिया के साथ 5,800 sq mm का वेपर कूलिंग चैंबर होगा। 

इस सीरीज के बेस मॉडल में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 Ultra और Poco X8 Pro Max में MediaTek Dimensity 9500s हो सकता है। Poco X8 Pro में 6.59 इंच 1.5K TCL M10 OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चल सकता है।  इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा हो सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.