Poco X8 Pro, X8 Pro Max के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 8550mAh बैटरी, 100W चार्जिंग!

Poco X8 Pro, X8 Pro Max के लॉन्च से पहले प्राइस के साथ कलर वेरिएंट्स भी लीक हो गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 फरवरी 2026 12:48 IST
ख़ास बातें
  • Poco X8 Pro Max 529.90 यूरो (लगभग 56,700 रुपये) से शुरू हो सकता है।
  • Poco X8 Pro में 6.59 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है।
  • Poco X8 Pro Max में 6.83 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है।

Poco X8 सीरीज का लॉन्च जल्द ही देखने को मिल सकता है।

Photo Credit: XiaomiTime

Poco X8 सीरीज का लॉन्च अब काफी नजदीक है। कंपनी की धांसू स्मार्टफोन सीरीज को लेकर लीक्स धड़ाधड़ सामने आ रहे हैं। सीरीज में कंपनी दमदार परफॉर्मेंस वाले Poco X8 Pro और X8 Pro Max को कथित तौर पर पेश करने जा रही है। ये दोनों ही स्मार्टफोन Dimensity पावरफुल चिपसेट से लैस हैं। Poco X8 Pro, X8 Pro Max के लॉन्च से पहले प्राइस लीक हो गया है। कंपनी के प्रोमोशनल पेज पर इनके प्राइसिंग डिटेल्स को देखा गया है। साथ ही फोन के कलर वेरिएंट्स भी लीक हो गए हैं। Poco X8 Pro, X8 Pro Max के लॉन्च से पहले आइए जानते हैं सभी खास बातें। 

Poco X8 Pro, X8 Pro Max Price (Leaked)

Poco X8 Pro, X8 Pro Max के लॉन्च से पहले प्राइस, कलर वेरिएंट्स लीक हो गए हैं। XioamiTime की रिपोर्ट के अनुसार, Poco X8 Pro का 8GB+256GB वेरिएंट 399.90 यूरो (लगभग 42,800 रुपये), वहीं, 8GB+512GB वेरिएंट 449.90 यूरो (लगभग 48,000 रुपये), जबकि 12GB+512GB वेरिएंट 479.90 यूरो (लगभग 51,300 रुपये) में आने वाला है। 

Poco X8 Pro Max की बात करें तो लिस्टिंग के अनुसार, Poco X8 Pro Max का 12GB+256GB वेरिएंट 529.90 यूरो (लगभग 56,700 रुपये) में आने वाला है। वहीं, 12GB+512GB वेरिएंट 579.90 यूरो (लगभग 62,000 रुपये) में आने वाला है।&

Poco X8 Pro, X8 Pro Max Color Variants

Poco X8 Pro, X8 Pro Max के कलर वेरिएंट्स भी इस लिस्टिंग के साथ लीक हो गए हैं। फोन को ब्लैक, व्हाइट, मिंट ग्रीन शेड्स में देखा जा सकता है। दोनों ही वेरिएंट्स के लिए कंपनी एक जैसा डिजाइन, और एक जैसे कलर पेश कर सकती है। लिस्टिंग के साथ फोन के स्पेसिफिकेशंस मेंशन नहीं किए गए हैं। कहा गया है कि दोनों ही फोन Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo 5 Max के ही मिलते जुलते वेरिएंट्स होने वाले हैं। 

Poco X8 Pro, X8 Pro Max Specifications

Poco X8 Pro, X8 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले ही चर्चाओं में है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है। लेकिन दोनों ही स्मार्टफोन दमदार फीचर्स से लैस हो सकते हैं। 

Poco X8 Pro Specifications

Poco X8 Pro में 6.59 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट, 1.5K रिजॉल्यूशन  होगा। फोन में कथित तौर पर Dimensity 8500 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन में 6500mAh की बैटरी होगी। यहां पर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन के रियर में 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 20MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। 

Poco X8 Pro Max Specifications

Poco X8 Pro Max में 6.83 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट, 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। Dimensity 9500s चिपसेट देखने को मिल सकता है जो कि एक पावरफुल चिपसेट है। फोन में कंपनी विशाल कैपिसिटी की बैटरी देगी। Poco X8 Pro Max में 8,550mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोन में 100W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट होगा। इसमें 27W तक रीवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। इसके रियर में प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है। फोन में 20MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.