Poco X8 Pro, X8 Pro Max भारत में लॉन्च, 9000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग के साथ जानें कीमत

दोनों ही फोन में मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसमें OIS सपोर्ट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 मार्च 2026 19:08 IST
ख़ास बातें
  • Poco X8 Pro में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
  • Poco X8 Pro Max 5G में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
  • दोनों ही फोन में मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है।

Poco X8 Pro, और Poco X8 Pro Max में रियर साइड में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है।

Photo Credit: Poco

Poco X8 Pro सीरीज को कंपनी ने भारत में लॉन्च कर दिया है। सीरीज में दो मॉडल्स आते हैं जिसमें Poco X8 Pro, और Poco X8 Pro Max को शामिल किया गया है। इसकी के साथ कंपनी ने एक खास एडिशन Poco X8 Pro Iron Man Edition के रूप में लॉन्च किया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है और 9000mAh तक की बैटरी दी गई है। जाहिर तौर पर Poco X8 Pro Max में बेहतर स्पेसिफिकेशंस देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max की कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 

Poco X8 Pro, X8 Pro Max Price in India

Poco X8 Pro के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत  Rs 29,999 से शुरू होती है। फोन का 12GB + 256GB    वेरिएंट 32,999 रुपये में आता है। वहीं, POCO X8 Pro Max 5G का 12GB + 256GB वेरिएंट 39,999 रुपये में आता है। जबकि 12GB + 512GB    वेरिएंट को 43,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। POCO X8 Pro Iron Man Edition की कीमत 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए 34,999 रुपये रखी गई है। फोन Flipkart पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा, सेल 23 मार्च से शुरू होगी। 

Poco X8 Pro Specifications

Poco X8 Pro में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन के डुअल सिम फोन है जो Android 16 आधारित HyperOS 3 पर रन करता है। फोन में डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग मिलती है। 

Poco X8 Pro 5G में MediaTek Dimensity 8500 Ultra SoC दिया गया है जो 4nm प्रोसेस पर बना है। फोन में 12 जीबी की LPDDR5x RAM है और 256GB की UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन में 5,300 sq mm का कूलिंग सिस्टम दिया गया है। फोन में 6,500mAh की बैटरी और साथ में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। 27W रीवर्स वायरलेस चार्जिंग भी यहां दी गई है। 

Advertisement

Poco X8 Pro Max Specifications

Poco X8 Pro Max 5G में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है और 3,840Hz PWM डिमिंग मिलती है। यह फोन भी Android 16 आधारित HyperOS 3 पर रन करता है। फोन में डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग मिलती है। 

Poco X8 Pro Max 5G में 3nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट दिया गया है जिसके साथ में 12GB LPDDR5x Ultra RAM है और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। इसमें 5,800 sq mm कूलिंग एरिया मिलता है। फोन में 9,000mAh की बैटरी है और 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल जाता है। साथ ही 27W रीवर्स वायरलेस चार्जिंग भी है। 

Advertisement

Camera

Poco X8 Pro, और Poco X8 Pro Max में रियर साइड में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। दोनों ही फोन में मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसमें OIS सपोर्ट दिया गया है। इसमें 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू दिया गया है। फ्रंट में कंपनी ने सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.