Poco X5 Pro 5G के लॉन्च से पहले रिटेल बॉक्स इमेज लीक! 8GB रैम, Snapdragon 778G, 5000mAh बैटरी से लैस होगा फोन!

खुलासा किया गया है कि इस फोन में एमोलेड डिस्प्ले होगा जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 जनवरी 2023 13:47 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 5000एमएएच बैटरी होगी जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा
  • इसमें 108MP का मेन कैमरा बताया गया है
  • फोन में डुअल स्पीकर और NFC सपोर्ट भी बताया गया है

Poco X5 Pro 5G कंपनी की अपकमिंग X5 सीरीज का स्मार्टफोन मॉडल है

Photo Credit: Twitter/JAOLtech

Xiaomi की सब्सिडिएरी ब्रैंड Poco अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है। इस सीरीज के स्मार्टफोन्स के लीक सामने आने शुरू हो गए हैं जिसमें Poco X5 और X5 Pro को लॉन्च किया जा सकता है। अब इस सीरीज के Poco X5 Pro को लेकर एक नया लीक सामने आया है। जिसमें इसके डिस्प्ले से लेकर रिफ्रेश रेट, चिपसेट और बैटरी डिटेल्स पता चलते हैं। इसकी पूरी जानकारी के लिए आप इस खबर को पूरी पढ़ें।

Poco X5 Pro 5G कंपनी की अपकमिंग X5 सीरीज का स्मार्टफोन मॉडल है जिसके बारे में एक लेटेस्ट लीक सामने आया है। इस स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशंस इस लीक में उजागर किए गए हैं। टिप्स्टर @JAOLtech की ओर से Poco X5 Pro 5G के कुछ फोटो शेयर किए गए हैं। इनमें खुलासा किया गया है कि इस फोन में एमोलेड डिस्प्ले होगा जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। इसमें एफएचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाला पैनल देखने को मिल सकता है। 

इस लीक के मुताबिक, Poco X5 Pro 5G में Snapdragon 778G चिपसेट दिया गया है। फोन में 5000एमएएच बैटरी होगी जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। इसके साथ फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशंस भी सामने आए हैं। इसमें 108MP का मेन कैमरा बताया गया है जिसके साथ अल्ट्रावाइड लेंस और मैक्रो शूटर भी होगा। फोन में डुअल स्पीकर और NFC सपोर्ट भी बताया गया है। 

टिप्स्टर ने इसके रिटेल बॉक्स की जो फोटो शेयर की हैं, उसमें फोन में 8 जीबी रैम मेंशन की गई है और 256 जीबी स्टोरेज बताई गई है। इसका मॉडल नम्बर भी यहां देखा जा सकता है जो कि 22101320G मेंशन किया गया है। हालांकि अभी इसकी कीमत के बारे में कोई भी संकेत नहीं मिल पाया है। फोटो में फोन के रियर पैनल और कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन भी साफ देखा जा सकता है। इसके लॉन्च की घोषणा कंपनी की ओर से जल्द ही किए जाने की संभावना है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.