Poco X4 Pro 5G की लॉन्‍च डेट आई सामने, 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से दिखाएगा दम!

यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से पावर्ड है, जिसे 8GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 22 मार्च 2022 13:07 IST
ख़ास बातें
  • Poco X4 Pro 5G की कीमत 6GB वेरिएंट के लिए लगभग 19,200 रुपये है
  • 8GB + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत EUR 349 (लगभग 29,300 रुपये) है
  • उम्‍मीद है कि इंडियन वर्जन के प्राइस भी इसी के आसपास होंगे

इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है।

पोको (Poco) का नया स्‍मार्टफोन Poco X4 Pro 5G अगले हफ्ते 28 मार्च को इंडिया में लॉन्‍च किया जाएगा। Xiaomi के सब ब्रैंड ने फोन की लॉन्च डेट को कन्‍फर्म किया है। इस डिवाइस को फरवरी के आखिर में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2022 में ग्‍लोबली पेश किया गया था। एक टिपस्टर के अनुसार, Poco X4 Pro 5G के इंडियन वर्जन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से पावर्ड है, जिसे 8GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है।

इससे पहले अपने ट्वीट में पोको ने यूजर्स से फोन की लॉन्‍च डेट पता करने को कहा था। पोको इंडिया ने एक इमेज शेयर की, जिसमें X लिखा हुआ था साथ में रोमन में IV दिखाई दे रहा था। इसके बाद कंपनी ने कन्‍फर्म किया कि Poco X4 Pro 5G को इंडिया में 28 मार्च की दोपहर 12 बजे लॉन्‍च किया जाएगा।  

Poco X4 Pro 5G के अनुमानित प्राइस

Poco X4 Pro 5G की कीमत 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए EUR 229 (लगभग 19,200 रुपये) है। इसके 8GB + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत EUR 349 (लगभग 29,300 रुपये) है। उम्मीद की जा सकती है कि इंडियन वर्जन की कीमत भी इसी के आसपास होगी। यह फोन लेजर ब्लैक, लेजर ब्लू और पोको येलो कलर ऑप्शन में आता है, लेकिन कंपनी ने प्राइस या कलर ऑप्‍शंस को लेकर कोई हिंट नहीं दी है। 
Advertisement
 

Poco X4 Pro 5G के अनुमानित स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

एक टिपस्टर के अनुसार, Poco X4 Pro 5G के इंडियन वर्जन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा, जबकि ग्‍लोबल वर्जन में 108 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। अब यह तो लॉन्‍च के समय ही पता चलेगा कि इंडियन वर्जन में बाकी कैमरा लेंस कौन से होते हैं। 

MWC 2022 में अनवील किया गया Poco X4 Pro स्‍मार्टफोन MIUI 13 की लेयर वाले Android 11 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 1,200 निट्स की ब्राइटनेस, 120Hz का रिफ्रेश रेट और 360Hz का टच सैंपलिंग रेट है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर है, जिसे 8GB RAM के साथ जोड़ा गया है। इसमें 256GB तक स्‍टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive, premium design
  • Very good battery life, fast charging
  • Good 120Hz display
  • Loud stereo speakers
  • Decent performance
  • Bad
  • Cameras are average, poor low-light performance
  • No 4K or 60fps video recording
  • MIUI needs optimisation
  • Top-heavy design
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.