64MP कैमरा और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा Poco X4 GT, लीक हुए स्पेसिफिकेशंस

Poco X4 GT के रियर में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 21 जून 2022 12:51 IST
ख़ास बातें
  • Poco X4 GT में MediaTek Dimensity 8100 SoC दिया जा सकता है।
  • Poco X4 GT में 144Hz LCD डिस्प्ले और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
  • Poco X4 GT में 6.6 इंच की फुल HD + LCD डिस्प्ले हो सकती है।

Poco X4 GT में MediaTek Dimensity 8100 SoC दिया जा सकता है।

Photo Credit: Twitter/Poco

Poco X4 GT ग्लोबल मार्केट में 23 जून को अपनी शुरुआत करेगा। ऑफिशियल लॉन्च से कुछ दिन पहले ही इस स्मार्टफोन के मुख्य स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन नजर आए हैं। इस स्मार्टफोन में 6 मेगापिक्सल के मेन कैमरा सेत ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। इसमें 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलेगी। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5080mAh की बैटरी हो सकती है। Poco X4 GT में MediaTek Dimensity 8100 SoC दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 144Hz LCD डिस्प्ले होगा और इसे 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

टिप्सटर योगेश बरार (@heyitsyogesh) ने ट्विटर पर Poco X4 GT के स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी दी है। लीक के मुताबिक, स्मार्टफोन एंड्रॉइड 12 पर बेस्ड MIUI 13 पर काम करेगा। इसमें 6.6 इंच की फुल HD + LCD डिस्प्ले हो सकती है जो कि 144Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। इसमें 6GB RAM  और 8GB RAM और दो मेमोरी ऑप्शन 64GB और 128GB स्टोरेज होगी। हाल ही में Poco ने Poco X4 GT में MediaTek Dimensity 8100 SoC देने की पुष्टि की है।

जैसा कि Poco X4 GT में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिलने की जानकारी दी गई है। इस स्मार्टफोन के रियर में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है।

सर्टिफिकेशन के लिए एक साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर आने की बात कही गई है। यह स्मार्टफोन पानी और डस्ट प्रतिरोध के लिए IP53 रेटेड है। म्यूजिक के लिए इसमें स्टीरियो स्पीकर शामिल हैं। टिपस्टर के अनुसार, स्मार्टफोन में 5080mAh की बैटरी होगी जो कि 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
Advertisement

Poco X4 GT को 23 जून को रात 8 बजे GMT (5:30pm IST) पर कंपनी के यूट्यूब, ट्विटर और फेसबुक चैनल्स के जरिए लाइव स्ट्रीम वाले ऑनलाइन इवेंट के जरिए ग्लोबल लेवल पर पेश किया जाएगा। Poco, Poco X4 GT के साथ Poco F4 5G का भी ऐलान करेगा। इस स्मार्टफोन के बारे में अधिक जानकारी ऑफिशियल लॉन्चिंग पर ही पता चलेगी। फिलहाल इस स्मार्टफोन की कीमत के बारे में भी कोई जानकारी नहीं, लेकिन ऐसी संभावना है कि यह स्मार्टफोन एक बजट स्मार्टफोन के तौर पर मार्केट में दस्तक देगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Poco X4 GT, Poco X4 GT Specifications, Poco Smartphones

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
संबंधित ख़बरें
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.