6GB रैम के साथ भारत में लॉन्च होगा Poco X4 5G! गीकबेंच लिस्टिंग से मिले संकेत

गीकबेंच वेबसाइट पर Poco X4 5G स्मार्टफोन का भारतीय वेरिएंट मॉडल नंबर 2201116PI लिस्ट है। इस मॉडल नंबर में I इंडिया को समर्पित है। यह मॉडल नंबर BIS सर्टिफिकेशन साइट पर भी स्पॉट हो चुका है, जिससे इसके भारत लॉन्च की जानकारी मिली थी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 7 फरवरी 2022 12:56 IST
ख़ास बातें
  • Poco X4 5G गीकबेंच पर मॉडल नंबर 2201116PI के साथ लिस्ट है
  • पोको एक्स4 5जी स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस हो सकता है
  • Redmi Note 11 Pro 5G का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा पोका एक्स4 5जी
Poco X4 5G कंपनी का आगामी स्मार्टफोन होगा, जो कि जल्द भारत में लॉन्च किय जा सकता है। दरअसल, पोको एक्स4 5जी स्मार्टफोन गीकबेंच वेबसाइट पर फोन के भारतीय मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है, जिसके जरिए फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है। बता दें, यह फोन साल 2020 सितंबर में लॉन्च हुए Poco X3 स्मार्टफोन का सक्सेसर होगा। अब-तक आगामी Poco फोन कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर लिस्ट हो चुका है। एक अन्य रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि पोको एक्स4 5जी स्मार्टफोन Redmi Note 11 Pro 5G स्मार्टफोन का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा।

गीकबेंच वेबसाइट पर Poco X4 5G स्मार्टफोन का भारतीय वेरिएंट मॉडल नंबर 2201116PI लिस्ट है। इस मॉडल नंबर में I इंडिया को समर्पित है। यह मॉडल नंबर BIS सर्टिफिकेशन साइट पर भी स्पॉट हो चुका है, जिससे इसके भारत लॉन्च की जानकारी मिली थी। जबकि फोन के ग्लोबल वेरिएंट का मॉडल नंबर 2201116PG है। इस मॉडल नंबर के साथ फोन कई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो चुका है, मलेशियन सर्टिफिकेशन साइट से फोन के मोनिकर की पुष्टि हुई। गीकबेंच लिस्टिंग की बात करें, तो वेबसाइट पर फोन का सिंगल कोर स्कोर 668 प्वाइंट्स है, जबकि मल्टी-कोर स्कोर 2052 प्वाइंट्स है।
Advertisement

इसके अलावा, गीकबेंच लिस्टिंग से खुलासा होता है कि आगामी पोको एक्स4 5जी स्मार्टफोन भारत में Android 11 पर काम करेगा। साथ ही में यह स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 6 जीबी तक की रैम मिलेगी।

एक अन्य रिपोर्ट में जानकरी मिली थी कि पोको एक्स4 5जी फोन Redmi Note 11 Pro 5G का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा। हालांकि, पोको फोन अनोखे रियर पैनल डिज़ाइन के साथ आएगा।
Advertisement
 

Redmi Note 11 Pro 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) रेडमी नोट 11 प्रो 5जी फोन Android 11 आधारित MIUI 13 पर काम करता है। इसमें 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। इसके अलावा, यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी तक LPDDR4X रैम मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

फोन की स्टोरेज 128 जीबी UFS 2.2 की है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 67W टर्बो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.