Poco X3 में होगा 64 मेगापिक्सल बैक कैमरा, सामने आया कैमरा सैंपल

Poco के प्रोडक्ट मार्केटिंग मैनेजर और ग्लोबल प्रवक्ता Angus Kai Ho NG ने एक ट्वीट पोस्ट किया है जो Poco X3 पर 64-मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा सेंसर की पुष्टि करता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 29 अगस्त 2020 15:23 IST
ख़ास बातें
  • Poco X3 जल्द होने वाला है लॉन्च
  • कैमरा सैंपल के साथ कैमरा इंटरफेस की तस्वीरें की गई साझा
  • मौजूदा Poco X2 का अपग्रेड होगा Poco X3

Poco X3 मौजूदा Poco X2 का अपग्रेड होगा

Poco X3 स्मार्टफोन 64-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ आएगा। इसकी पुष्टि कंपनी के एक कार्यकारी ने खुद ट्विटर पर की है। पोको एक्स2 के अपग्रेड मॉडल के बारे में नई पुष्टि अफवाहों से मेल खाती है, जो पिछले कुछ लीक्स में हमारे समाने आई थी। नया पोको फोन फरवरी में भारत में लॉन्च होने वाले पोको एक्स2 का अपग्रेड होगा। Poco X3 की सटीक लॉन्च तिथि के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, आधिकारिक टीज़र्स की पूरी एक सीरीज़ के रिलीज़ होने को देखा जाए  निकट भविष्य में इसके कुछ ही समय में शुरू होने की संभावना है।

Poco के प्रोडक्ट मार्केटिंग मैनेजर और ग्लोबल प्रवक्ता Angus Kai Ho NG ने एक ट्वीट पोस्ट किया है जो Poco X3 पर 64-मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा सेंसर की पुष्टि करता है। कैमरा सेंसर 64-मेगापिक्सल के बजाय डिफॉल्ट रूप से 16-मेगापिक्सल रिज़ॉल्यूशन की तस्वीरें बनाएगा। इसके लिए फोन के पिक्सल बिनिंग तकनीक का उपयोग करने की संभावना है।

64-मेगापिक्सल कैमरे की पुष्टि के साथ कार्यकारी ने कुछ तस्वारें भी पोस्ट की। तस्वीरों में से एक Poco X3 के कैमरा इंटरफेस की झलक दिखाता है, जिसमें अपर्चर, एक्सपोज़र वैल्यू, आईएसओ और व्हाइट बैलेंस एडजस्ट करने के विकल्पों के साथ प्रो मोड सहिए अन्य विकल्प दिखाई देते हैं।

हाल ही में Poco X3 स्मार्टफोन का रियर कैमरा पैनल कंपनी के इसी एग्जिक्यूटिव द्वारा टीज़ किया गया था। कंपनी के वैश्विक प्रवक्ता ने पोको एक्स3 स्मार्टफोन की चार तस्वीर साझा की। इन चारों ही तस्वीरों में अलग-अलग प्रकार का कैमरा सेटअप दिया गया था। प्रवक्ता ने अपने फॉलोवर्स को इन में से असली स्मार्टफोन का अनुमान लगाने को कहा है।
Advertisement

इसके अलावा एफसीसी लिस्टिंग में यह फोन मॉडल नंबर M2007J20CG के साथ लिस्ट हुआ था। एफसीसी लिस्टिंग में फोन के रियर पैनल की स्कीमैटिक्स भी सामने आई, जिसमें फोन में पीछे की ओर Poco का लोगो देखने को मिला था और साथ ही कैमरा मॉड्यूल में स्पष्ट रूप से "64MP AI Super Caemra" लेबल दिखाई दिया था। इससे पता चलता है कि आगामी फोन एआई सपोर्ट के साथ 64-मेगापिक्सल सेंसर को सपोर्ट करेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.