Poco X3 भारत में 6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Poco X3 के बेस 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,999 रुपये और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 है। इसका टॉप-एंड वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।

Poco X3 भारत में 6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Poco X3 की भारत में कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Poco X3 को भारत में क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च कर दिया है
  • फोन की मुख्य खासियत 6,000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है
  • भारत में पोको एक्स3 की कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है
विज्ञापन
Poco X3 को आज भारत में एक वर्चुअल इवेंट के जरिए लॉन्च किया गया है। जैसा कि नाम से पता चलता है कि फोन मौजूदा Poco X2 का अपग्रेड है, जिसे इस साल फरवरी में भारत में लॉन्च किया गया था। यह Poco X3 NFC का थोड़ा ट्विक्ड (बदला हुआ) वेरिएंट है, जिसे इस महीने की शुरुआत में यूरोपीय बाजारों में पेश किया गया था। पोको एक्स3 का भारतीय वर्ज़न तीन रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन और दो रंग विकल्पों में आता है। यह फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जाएगा।
 

Poco X3 price in India, availability

पोको एक्स3 के बेस 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,999 रुपये और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 है। इसका टॉप-एंड वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 19,999 रुपये है। फोन दो रंग के विकल्पों में पेश किया गया है - कोबाल्ट ब्लू और शैडो ग्रे। यह 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे से Flipkart के जरिए बेचा जाएगा।
 

Poco X3 specifications

डुअल-सिम (नैनो) पोको एक्स3 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI for Poco 12 पर चलता है। फोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 240 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और HDR10 सपोर्ट मिलता है। यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। Poco X3 ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी चिपसेट, एड्रेनो 618 जीपीयू और 8 जीबी तक एलपीडीडीआर4एक्स रैम से लैस आता है।

तस्वीरों और वीडियो के लिए, पोको एक्स3 में एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स682 प्राइमरी सेंसर एफ/1.73 लेंस के साथ, 13-मेगापिक्सल सेंसर 119-डिग्री वाइड-एंगल एफ/2.2 लेंस के साथ, एफ/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और आखिर में, एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल मैक्रो शूटर मिलता है। फ्रंट में आपको एफ/2.2 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल सेंसर मिलता है, जिसे होल-पंच कटआउट में सेट किया गया है।

पोको एक्स3 में 128 जीबी तक यूएफएस 2.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है, जो माइक्रोएसडी कार्ड (256 जीबी तक) को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई, ब्लूटूथ, 4जी, जीपीएस / ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और चार्ज करने के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। Poco X3 एक विशाल 6,000mAh बैटरी के साथ आता है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिलते हैं। एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है और फोन में IP53 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। पोको एक्स3 का डायमेंशन 165.3x76.8x9.4 एमएम और वज़न 215 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Strong performance
  • Good battery life
  • Stereo speakers
  • कमियां
  • Big and Bulky
  • Spammy notifications
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  3. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  4. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  6. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  7. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  8. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  9. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  10. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »