Poco X3 भारत में आज होगा दोपहर 12 बजे होगा लॉन्च, ये हो सकती है कीमत

हाल ही में पोको इंडिया द्वारा एक 10 सेकंड का टीज़र वीडियो साझा किया गया था, जिसमें Poco X3 का डिज़ाइन दिखाई दिया था। वीडिया ने दिखाया कि फोन में सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच डिज़ाइन और पीछे क्वाड कैमरा सेटअप होगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 22 सितंबर 2020 09:48 IST
ख़ास बातें
  • Poco X3 को आज दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा
  • कंपनी के महाप्रबंधक ने इशारा दिया है कि इसकी कीमत 20,000 + टैक्स होगी
  • स्पेसिफिकेशन को लेकर भी सामने आ चुके हैं कुछ लीक्स

Poco X3 की भारत में कीमत 20,000 + टैक्स हो सकती है

Poco X3 आज दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन फरवरी में भारत में लॉन्च हुए Poco X2 का अपग्रेड होगा। Xiaomi सब-ब्रांड ने इस महीने की शुरुआत में यूरोपीय बाजार में Poco X3 NFC नाम से एक फोन लॉन्च किया था, लेकिन कहा जा रहा है कि भारतीय Poco X3 और यूरोपीय एनएफसी वेरिएंट में कुछ अंतर होंगे। कुछ लीक्स का दावा है कि भारत में यह फोन बड़ी बैटरी के साथ आएगा। कंपनी ने इसकी कीमत के बारे में अभी तक कोई इशारा नहीं दिया है और अभी तक इसके कुछ ही स्पेसिफिकेशन सामने आ पाए हैं।

हाल ही में पोको इंडिया द्वारा एक 10 सेकंड का टीज़र वीडियो साझा किया गया था, जिसमें Poco X3 का डिज़ाइन दिखाई दिया था। वीडिया ने दिखाया कि फोन में सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच डिज़ाइन और पीछे क्वाड कैमरा सेटअप होगा।
Advertisement
 

Poco X3 price in India (expected)

हाल ही में एक टिप्सटर ने दावा किया था कि पोको एक्स3 की भारत में कीमत 18,999 रुपये या 19,999 रुपये होगी और इस बात पर भी ज़ोर दिया था कि संभावना है कि कीमत 19,999 रुपये रखी जाए। यूरोप में, पिछले हफ्ते Poco X3 NFC (ग्लोबल) को लॉन्च किया गया था और वहां इसके 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 229 यूरो (लगभग 19,900 रुपये) और 269 यूरो (लगभग 23,400 रुपये) है। इतना ही नहीं कुछ दिनों पहले Poco इंडिया के महाप्रबंधक सी मनमोहन ने ट्विटर पर संकेत दिया था कि फोन को भारत में 20,000 + टैक्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। अन्य पोको फोन मॉडल की तरह, पोको एक्स3 भी फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जाएगा।
 

Poco X3 specifications (expected)

कीमत की जानकारी लीक करने वाले टिप्सटर ने यह भी दावा किया था कि भारतीय वेरिएंट में ग्लोबल वेरिएंट की तुलना में थोड़ी बड़ी बैटरी होगी। याद दिला दें कि Poco X3 NFC में 5,160mAh बैटरी है। इसके अलावा यह भी जानकारी लीक हुई थी कि पोको एक्स3 का इंडियन वेरिएंट 8 जीबी रैम से लैस होगा।

फोन के ग्लोबल वेरिएंट की बात की जाए तो डुअल-सिम पोको एक्स3 एनएफसी हैंडसेट एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।
Advertisement

Poco X3 NFC में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX682 सेंसर है। इसके साथ अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस वाला 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी दिया गया है। आगे की तरफ होल पंच कट आउट है जिसमें 20 मेगापिक्सल के सेंसर को जगह मिलेगी।
Advertisement

Poco X3 NFC की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, ब्लूटूथ, 4जी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  5. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  6. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  7. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  2. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  5. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  6. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  7. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  9. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  10. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.