Poco X2 की 'सबसे बड़ी' सेल 3 मार्च को, जानें ऑफर्स

Poco X2 चार रियर कैमरों से लैस है। कैमरा मॉड्यूल वर्टिकल पोजीशन में है। लेकिन कैमरा सेटअप के किनारे पर सर्कुलर आकार में रिंग है।

विज्ञापन
Darab Mansoor Ali, अपडेटेड: 2 मार्च 2020 16:37 IST
ख़ास बातें
  • इस सेल को 'हेड फॉर रेड' सेल का नाम दिया गया है
  • इस सेल में Poxo X2 केवल फीनिक्स रेड रंग में बिकेगा।
  • पोको एक्स2 की चौथी सेल होने वाली है आयोजित

Poco X2 के रैम और स्टोरेज पर आधारित 3 वेरिएंट

Poco X2 को फरवरी की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था। 11 फरवरी को इसकी पहली सेल आयोजित हुई थी। अब तक Xiaomi से हाल ही में अलग Poco ब्रांड के इस हैंडसेट की सेल तीन बार आयोजित हो रही है। अब कंपनी ने पोको एक्स2 की चौथी सेल की घोषणा कर दी है। पोको एक्स2 की अगली सेल 3 मार्च को आयोजित होगी। इस सेल में आकर्षण का केंद्र फीनिक्स रेड कलर वेरिएंट होगा। इसके अलावा मंगलवार को होने वाली यह सेल Poco X2 की अब तक 'सबसे बड़ी सेल' होगी। कंपनी ने ऐलान किया कि 3 मार्च को आयोजित होने वाली इस सेल को 'हेड फॉर रेड' सेल का नाम दिया गया है। इस सेल में पोको एक्स2 केवल फीनिक्स रेड रंग में बिकेगा।

याद दिला दें कि Xiaomi से अलग होकर Poco अब नए ब्रांड के तौर पर मार्केट में अपनी पहचान हासिल करने की कोशिश कर रहा है। पोको एक्स2 इसका दूसरा स्मार्टफोन है। पोको एक्स2 को 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मार्केट में उतारा गया था। यह 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आता है।


Poco X2 price in India, sale date, offers

Poco X2 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट कीकीमत 15,999 रुपये है। इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये में बेचा जाता है। सबसे महंगा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस है। इस वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है।
Advertisement

पोको एक्स2 की फ्लैश सेल 3 मार्च मंगलवार को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। कंपनी का दावा है कि इस सेल में अब तक की सबसे बड़े स्टॉक होगी। इसके अलावा ICICI कार्ड धारकों को 1000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। यह सेल फ्लिपकार्ट पर होगी।
 

Poco X2 specifications

पोको एक्स2 डुअल-सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 For Poco पर चलेगा। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) होल-पंच डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और यह 91 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। फोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है और यह 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आता है। Poco X2 730जी प्रोसेसर के साथ आता है।
Advertisement

Poco X2 चार रियर कैमरों से लैस है। कैमरा मॉड्यूल वर्टिकल पोजीशन में है। लेकिन कैमरा सेटअप के किनारे पर सर्कुलर आकार में रिंग है। पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 1.89 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 120 डिग्री वाइड एंगल वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है।

पोको एक्स2 डुअल सेल्फी कैमरे के साथ आता है। डिस्प्ले के दायें किनारे पर टॉप पर जगह मिली है। यहां 20 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।
Advertisement

पोको एक्स2 में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 4,500 एमएएच की है और यह 27 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। फोन हाइ-रेज ऑडियो को सपोर्ट करता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Strong specifications at attractive prices
  • Good overall performance and battery life
  • Still photos in the daytime look very good
  • Bad
  • Large and bulky
  • Ads and bloatware in the UI
  • Poor low-light video quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.