Poco M8 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी

इस स्मार्टफोन में मैट रियर पैनल और मेटल का फ्रेम होगा। यह Android 16 पर बेस्ड शाओमी के HyperOS 3 पर चलेगा। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 अगस्त 2026 15:59 IST
ख़ास बातें
  • Poco M8 Power में Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा
  • इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलेगा
  • इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा होगा

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा

Photo Credit: Poco

चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Xiaomi के सब-ब्रांड Poco का नया स्मार्टफोन भारत में मंगलवार (चार अगस्त) को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 4 Gen 4 का इस्तेमाल किया जाएगा। Poco M8 Power में 8,000 mAh की बैटरी होगी। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। 

Poco M8 Power के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। इस स्मार्टफोन को Blaze Orange, Green और Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। Poco M8 Power में मैट रियर पैनल और मेटल का फ्रेम होगा। यह Android 16 पर बेस्ड शाओमी के HyperOS 3 पर चलेगा। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलेगा। 

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Light Fusion 400 कैमरा होगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स दिए जाएंगे। Poco M8 Power में Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट होगा। इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 6,30,000 प्वाइंट्स से अधिक स्कोर मिलने का दावा किया गया है। Poco M8 Power में 8,000 mAh की बैटरी होगी। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 10,416 sq mm के ग्रेफाइट हीट डिसिपेशन एरिया के साथ वेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन होगा। Poco M8 Power की थिकनेस 8.45 mm की होगी। 

आगामी स्मार्टफोन के लिए चार OS अपग्रेड और छह वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि हाल ही में चीन में पेश किए गए Redmi Note 17 का यह रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। देश में Redmi Note 17 को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Redmi Note 17 में 7 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,396 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें ऑक्टाकोर Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट और Adreno GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Xiaomi के HyperOS 3 पर चलता है। इस स्मार्टफोन के रियर में स्क्वेयर शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के अंदर f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा और LED फ्लैश है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.