108MP कैमरा, 5220mAh बैटरी के साथ Poco M8 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Poco M8 5G में 6.77-इंच फुल-HD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 जनवरी 2026 16:08 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.77 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
  • इसमें Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट मिलता है।
  • यह Android 15 आधारित HyperOS 2 पर रन करता है।

Poco M8 5G में 6.77-इंच फुल-HD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Poco

Poco M8 5G भारत में लॉन्च कर दिया गया है। फोन कंपनी के लेटेस्ट 5G फोन के तौर पर मार्केट में उतारा गया है जो मिडरेंज में कई कंपनियों के स्मार्टफोन से प्रतिस्पर्धा करेगा। फोन में 6.77 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। फोन 5520mAh की बैटरी दी गई है। इसमें Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट मिलता है। आइए जानते हैं इस फोन के सभी खास फीचर्स और कीमत के बारे में। 

Poco M8 5G Price, Availability

Poco M8 5G की भारत में कीमत 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के विए Rs 21,999 रखी गई है। फोन का 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 22,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबकि 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 

Poco M8 5G Launch Offer Discount

Poco M8 5G के साथ लॉन्च ऑफर भी है। चुनिंदा बैंक कार्ड के माध्यम से खरीद पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।  पा सकते हैं। इसके अलावा, सेल शुरू होने के पहले 12 घंटों के भीतर फोन खरीदने वाले ग्राहकों को 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। 

Poco M8 5G Sale Date

Poco M8 5G की सेल 13 जनवरी से शुरू होगी। फोन को Flipkart से खरीदा जा सकेगा। फोन को तीन कलर वेरिएंट्स में पेश किया गया है जिसमें कार्बन ब्लैक (Carbon Black), ग्लेशियल ब्लू (Glacial Blue), और फ्रॉस्ट सिल्वर (Frost Silver) शामिल है। 

Advertisement

Poco M8 5G Specifications

Poco M8 5G में 6.77-इंच फुल-HD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट है और 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह फोन प्रोसेसर के लिए ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिप से लैस किया गया है जो 4nm प्रोसेस पर बना है। साथ में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है। इसे SD Card की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

Poco M8 5G ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 15 आधारित HyperOS 2 पर रन करता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। साउंड के लिए डुअल स्टीरियो स्पीकर्स डिवाइस में मिलते हैं। यह IP65/IP66 रेटिंग के साथ डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस फीचर को सपोर्ट करता है। फोन के लिए कंपनी 4 साल तक के OS अपडेट और 6 साल तक के सिक्योरिटी पैच देने का वादा करती है। 

Advertisement

कैमरा की बात करें तो रियर में 50MP का मेन सेंसर दिया गया है। साथ में 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन में 5,520mAh की बैटरी है जिसके साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। फोन में 18W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग फीचर भी है। कंपनी ने चार्जर को बॉक्स में ही शामिल किया है। फोन के डाइमेंशन 164 x 75.42 x 7.35mm और वजन 178 ग्राम है।

Advertisement
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and appealing design
  • Bright 120Hz AMOLED display
  • Smooth everyday performance
  • Long-term software update promise
  • Bad
  • No HDR support
  • No ultra-wide camera
  • Noticeable bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5520 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.