Poco M7 Pro भारत में होगा 17 दिसंबर को C75 5G के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Poco अपने आगामी स्मार्टफोन Poco M7 Pro को 17 दिसंबर को भारत में पेश करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2024 18:45 IST
ख़ास बातें
  • Poco M7 Pro में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Poco M7 Pro में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा।
  • Poco M7 Pro की डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस है।

Poco M7 Pro में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Flipkart

Poco अपने आगामी स्मार्टफोन Poco M7 Pro को 17 दिसंबर को भारत में पेश करने वाला है, जिसके बारे में लंबे समय से लीक्स और अफवाहें आ रही हैं। आगामी फोन Poco C75 5G  के साथ मार्केट में दस्तक देगा जो कि अक्तूबर में लॉन्च हुए Poco C75 का 5G वर्जन होगा। यहां हम आपको Poco M7 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Poco ने इनमें से किसी भी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेंस का खुलासा नहीं किया है, लेकिन ई-कॉमर्स साइट Flipkart ने अपनी वेबसाइट पर दोनों के लिए प्रोमो पेज लाइव किए हैं, जिसमें उनके डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है। Poco M7 Pro में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुलएचडी+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2100 निट्स पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट है। इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस है। बायोमेट्रिक सर्टिफिकेशन के लिए इस स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा।

Poco C75 5G अपने 4G मॉडल के समान नजर आता है, लेकिन इसमें स्नैपड्रैगन 4एस जनरेशन 2 प्रोसेसर मिलेगा। कैमरा सेटअप के मामले में C75 5G में सोनी कैमरा भी मिलेगा। इस स्मार्टफोन में 8GB तक रैम के साथ स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट होगा। इसमें अपने 4G वर्जन से कितने मिलते जुलते स्पेसिफिकेशंस होंगे या नहीं इसका खुलासा लॉन्च होने पर पता चलेगा।


Poco C75 Specifications


Poco C75 में 6.88 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1,640 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G81 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS पर चलता है। कैमरा सेटअप के लिए इसके रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5,160mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, 3.5 मिमी जैक और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसका साइज 171.88 x 77.8 x 8.22 mm और भार लगभग 204 ग्राम का है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.88 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी81 अल्ट्रा

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + Unspecified

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5160 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  2. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  3. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  5. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  9. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  10. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.