Poco M6 फोन 108MP कैमरा, 8GB रैम, 5030mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Poco M6 में 6.79 इंच का IPS LCD पैनल है जो फुलएचडी प्ल्स रिजॉल्यूशन के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 जून 2024 17:10 IST
ख़ास बातें
  • आकर्षक फीचर के रूप में 108 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा दिया गया है।
  • फोन 8 जीबी तक रैम को सपोर्ट करता है।
  • इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी कंपनी ने दिया है।

Poco M6 में 6.79 इंच का IPS LCD पैनल है जो फुलएचडी प्ल्स रिजॉल्यूशन के साथ आता है।

Photo Credit: Poco

Poco ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर Poco M6 को लॉन्च कर दिया है। फोन में आकर्षक फीचर के रूप में 108 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा दिया गया है। इसमें 5000mAh से भी ज्यादा कैपिसिटी की बैटरी दी गई है। फोन 8 जीबी तक रैम को सपोर्ट करता है। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी कंपनी ने दिया है। फोन में Android 14 आधारित OS दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत, और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Poco M6 price

Poco M6 फोन कंपनी ने 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज, और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। फोन का 6 जीबी रैम वेरिएंट 129 डॉलर (लगभग 10,700 रुपये) में आता है जबकि 8 जीबी रैम वेरिएंट 149 डॉलर (लगभग 12,400 रुपये) में आता है। फोन ब्लैक, सिल्वर, और पर्पल कलर में लॉन्च किया गया है। 
Advertisement
 

Poco M6 specifications

Poco M6 में 6.79 इंच का IPS LCD पैनल है जो फुलएचडी प्ल्स रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें 20.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो दिया गया है। फोन में 550 निट्स तक ब्राइटनेस दी गई है। इसका डिस्प्ले पंच होल डिजाइन में आता है जिसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा फिट किया गया है। फोन के रियर में 108 मेगापिक्सल का कैमरा है जो कि इसका प्राइमरी कैमरा है। साथ में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी दिया गया है। फोन का रियर पैनल ग्लास का बना है। यह फोन Android 14 आधारित HyperOS की स्किन पर रन करता है। 

पोको के इस फोन में Helio G91 Ultra चिपसेट है, जिसके साथ में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज पेअरिंग है। इसकी बैटरी 5,030mAh की है जिसके साथ में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। फोन में हाइब्रिड स्लिम स्लॉट है, इसलिए यहां पर माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी मिल जाता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इसमें डुअल सिम, 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, NFC, और  3.5mm हेडफोन जैक, USB-C की कनेक्टिविटी है। डाइमेंशन 168.6 x 76.28 x 8.3mm और वजन 205 ग्राम है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  2. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  5. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.