Poco M3 भारत में 2 फरवरी को होगा लॉन्च, कंपनी ने किया ऐलान

जैसे कि हमने बताया Poco M3 स्मार्टफोन के भारत लॉन्च को लेकर कंपनी ने मीडिया इनवाइट्स भेजने शुरू कर दिए हैं। जिसमें ऐलान किया गया है कि पोको एम3 फोन भारत में 2 फरवरी 2021 को लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 27 जनवरी 2021 16:29 IST
ख़ास बातें
  • Poco M3 में 6,000mAh की बैटरी है
  • पोको एम3 फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है
  • 2 फरवरी दोपहर 12 बजे शुरू होगा लॉन्च इवेंट

Poco M3 कूल ब्लू, पोको यलो और पावर ब्लैक रंग विकल्प में आ सकता है

Poco M3 स्मार्टफोन के भारत लॉन्च का ऐलान आखिरकार कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन भारत में 2 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा, जिसकी जानकारी खुद कंपनी ने दी। कंपनी ने लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट्स भेजने शुरू कर दिए हैं। तारीख का ऐलान करने से पहले कंपनी ने एक वीडियो भी साझा की थी, जिससे इसके भारत लॉन्च की जानकारी आधिकारिक की गई थी। आपको बता दें, पोको एम3 स्मार्टफोन को भारत से पहले पिछले साल नवंबर में ग्लोबली लॉन्च किया गया था। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि यह फोन भारत में फरवरी महीने में दस्तक देगा जो अब सच साबित हो गई है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन 6,000 एमएएच बैटरी से लैस है।
 

Poco M3 India launch details

जैसे कि हमने बताया Poco M3 स्मार्टफोन के भारत लॉन्च को लेकर कंपनी ने मीडिया इनवाइट्स भेजने शुरू कर दिए हैं। जिसमें ऐलान किया गया है कि पोको एम3 फोन भारत में 2 फरवरी 2021 को लॉन्च किया जाएगा। यह लॉन्च इवेंट ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा, जिसकी लाइवस्ट्रीमिंग दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी। कीमत की  बात करें, तो ग्लोबली पोको एम3 के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 149 डॉलर (लगभग 11,000 रुपये) थी, जबकि 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प 169 डॉलर (लगभग 12,500 रुपये) का था। फोन कूल ब्लू, पोको यलो और पावर ब्लैक रंग विकल्प में आता है।
 

Poco M3 specifications

डुअल-सिम (नैनो) पोको एम3 Android 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। इसमें 19.5: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.34 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 6.53-इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा मिलती है। Poco M3 ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसे 4 जीबी LPDDR4X रैम के साथ जोड़ा गया है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एफ/1.79 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, एफ/2.4 मैक्रो लेंस वाला 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, स्मार्टफोन में सामने की तरफ 8-मेगापिक्सल का कैमरा है, जो एफ/2.05 लेंस का उपयोग करता है।
Advertisement

Poco ने इसमें 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की पेशकश की है, जिन्हें समर्पित माइक्रोएसडी स्लॉट के जरिए (512 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। Poco M3 पर कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है और साथ ही इसमें इन्फ्रारेड (आईआर) ब्लास्टर भी शामिल है।

Poco M3 में 6,000mAh की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसका वज़न 198 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent performance
  • Good battery life
  • Stereo speakers
  • Bad
  • Average cameras
  • Bulky and heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Poco M3, Poco M3 Price in India, Poco M3 specifications, Poco
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  2. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  3. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  4. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  5. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  6. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  7. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  8. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  9. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  10. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.