Poco M3 लॉन्च, बड़ी बैटरी, तीन रियर कैमरों और 4 जीबी रैम से है लैस

Poco M3 के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 149 डॉलर (लगभग 11,000 रुपये) रखी गई है, जबकि 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प 169 डॉलर (लगभग 12,500 रुपये) कीमत के साथ आता है।

Poco M3 लॉन्च, बड़ी बैटरी, तीन रियर कैमरों और 4 जीबी रैम से है लैस

Poco M3 में 6,000mAh बैटरी शामिल होगी

ख़ास बातें
  • Poco M3 को अन्य पोको फोन से अलग बैक डिज़ाइन के साथ पेश किया गया
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 6,000mAh बैटरी से लैस आता है नया पोको फोन
  • डॉटनॉच डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट और 4 जीबी रैम शामिल
विज्ञापन
Poco M3 को Xiaomi के सब-ब्रांड द्वारा लॉन्च कर दिया गया है। स्मार्टफोन पिछले कुछ समय से लीक्स और अफवाहों में बना हुआ था और आखिरकार कंपनी ने इन खबरों पर लगाम लगाते हुए फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और विशाल 6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च कर दिया है। पोको एम3 डॉटड्रॉप (वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के लिए कंपनी द्वारा दिया गया नाम) डिज़ाइन के साथ आता है। Poco M3 से पहले, Poco ने M-सीरीज़ में Poco M2 और Poco M2 Pro को लॉन्च किया था। जबकि पोको एम2 को मीडियाटेक हीलियो जी80 चिपसेट मिला है, पोको एम2 प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट शामिल है।
 

Poco M3 price

Poco M3 के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 149 डॉलर (लगभग 11,000 रुपये) रखी गई है, जबकि 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प 169 डॉलर (लगभग 12,500 रुपये) कीमत के साथ आता है। फोन कूल ब्लू, पोको यलो और पावर ब्लैक रंग विकल्प में आता है। यह 27 नवंबर से खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

Poco M3 के भारत लॉन्च के बारे में जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
 

Poco M3 specifications

डुअल-सिम (नैनो) पोको एम3 Android 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। इसमें 19.5: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.34 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 6.53-इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा मिलती है। Poco M3 ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसे 4 जीबी LPDDR4X रैम के साथ जोड़ा गया है। एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी है, जिसमें एफ/1.79 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, एफ/2.4 मैक्रो लेंस वाला 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, स्मार्टफोन में सामने की तरफ 8-मेगापिक्सल का कैमरा है, जो एफ/2.05 लेंस का उपयोग करता है।

Poco ने इसमें 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की पेशकश की है, जिन्हें समर्पित माइक्रोएसडी स्लॉट के जरिए (512 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। Poco M3 पर कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है और साथ ही इसमें इन्फ्रारेड (आईआर) ब्लास्टर भी शामिल है।

Poco M3 में 6,000mAh की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसका वज़न 198 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Decent performance
  • Good battery life
  • Stereo speakers
  • कमियां
  • Average cameras
  • Bulky and heavy
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »