Poco ने लॉन्च किया X6 5G का नया वेरिएंट, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन को लगभग एक महीना पहले 8 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB के वेरिएंट्स में पेश किया गया था

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 फरवरी 2024 19:49 IST
ख़ास बातें
  • Poco X6 5G में 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ AMOLED डिस्प्ले है
  • इसे Snowstorm White और Mirror Black कलर्स में खरीदा जा सकता है
  • इसके नए वेरिएंट का प्राइस 23,999 रुपये का है

इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco ने X6 5G का 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाला नया वेरिएंट देश में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को लगभग एक महीना पहले 8 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB के वेरिएंट्स में पेश किया गया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 2 SoC दिया गया है। Poco X6 5G में 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ AMOLED डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। 

इसके नए वेरिएंट का प्राइस 23,999 रुपये का है। इसे Snowstorm White और Mirror Black कलर्स में ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर खरीदा जा सकता है। HDFC, Axis, ICICI और SBI bank के कार्ड्स के इस्तेमाल से पेमेंट करने या EMI से इसे खरीदने पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। इसके 8 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB वाले वेरिएंट्स का प्राइस क्रमशः 21,999 रुपये और 24,999 रुपये का है। 

यह डुअल सिम (नैनो) स्मार्टफोन है। Poco X6 5G एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसके लिए 3 OS अपग्रेड और चार वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया गया है। इसमें 6.67 इंच 1.5K (1,220x2,712 पिक्सल) डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी के विकल्पों में 4G LTE, 5G, ब्लूटूथ, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। Poco X6 में 5,100 mAh की बैटरी है। हाल ही में Poco ने  C65 को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स Redmi 13C के समान हैं। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G85 दिया गया है। कंपनी ने बताया था कि इसके लिए दो वर्ष के Android OS और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इस स्मार्टफोन के 4 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 8,499 रुपये, 6 GB + 128 GB का 9,499 रुपये और 8 GB + 256 GB वेरिएंट का 10,999 रुपये है। इसे Pastel Blue और  Matte Black कलर्स में खरीदा जा सकता है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1220x2712 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel A100 Pro का 4GB रैम वेरिएंट लॉन्च, Free मिल रहा 1499 रुपये का नेकबैंड, जानें डिटेल
  2. Oppo Reno 16c जल्द होगा भारत में लॉन्च! 50MP कैमरा के साथ ऐसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  3. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  4. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  5. 31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  6. iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  2. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  3. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  4. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
  5. Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट
  6. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  8. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  9. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
  10. iPhone, MacBook जल्द हो सकते हैं महंगे, Apple CEO ने बताई वजह
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.