POCO F7 Ultra लॉन्च होगा 16GB रैम, Android 15 के साथ, FCC लिस्टिंग में स्पॉट

POCO F7 Ultra को FCC लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2024 16:20 IST
ख़ास बातें
  • इसे हाई परफॉर्मेंस स्मार्टफोन बताया जा रहा है।
  • फोन का मॉडल नम्बर 24122RKC7G मेंशन किया गया है।
  • फोन Redmi K80 Pro का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है।

Poco F6 Pro (ऊपर तस्वीर में) को इस साल मई में लॉन्च किया गया था

Photo Credit: Poco

POCO F7 Ultra स्मार्टफोन मेकर POCO का अगला फ्लैगशिप मोबाइल डिवाइस होगा। फोन को हाल ही में एक महत्वपूर्ण लिस्टिंग में देखा गया है जहां से इसके मेन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा भी हो जाता है। पोको फैंस के लिए यह डिवाइस खास हो सकता है क्योंकि इसे हाई परफॉर्मेंस स्मार्टफोन बताया जा रहा है। आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट में POCO F7 Ultra के बारे में क्या जानकारी सामने आ रही है। 

POCO F7 Ultra अब लॉन्च के नजदीक पहुंच चुका लगता है। फोन को विभिन्न सर्टीफिकेशंस पर स्पॉट किया जा चुका है। लेटेस्ट अपडेट कहता है कि POCO F7 Ultra को FCC लिस्टिंग में स्पॉट (via) किया गया है। फोन का मॉडल नम्बर 24122RKC7G मेंशन किया गया है। यह तीन रैम-स्टोरेज कंफिग्रेशन में होगा जिसमें 12GB + 256GB, 12GB + 512GB, और 16GB + 512GB वेरिएंट्स शामिल होंगे। फोन Android 15 बेस्ड होगा जिस पर शाओमी की HyperOS 2 की स्किन देखने को मिलेगी। 
Advertisement

POCO F7 Ultra में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Bluetooth BR/EDR/LE, NFC और Wi-Fi 7 जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इससे पहले फोन को IMEI लिस्टिंग में भी देखा जा चुका है। अन्य लीक्स के मुताबिक फोन Redmi K80 Pro का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। Redmi K80 Pro फोन मार्केट में हाल ही में आया है और काफी चर्चा बटोर रहा है। ऐसे में पोको एफ7 अल्ट्रा में भी धांसू स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं जिनका अंदाजा Redmi K80 Pro से लगाया जा सकता है। 

Redmi K80 Pro में 6.67 इंच का TCL M9 OLED 2K फ्लैट पैनल मिलता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। यह 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। आंखों पर स्क्रीन का बुरा प्रभाव न पड़े इसके लिए कंपनी ने इसमें Qingshan Eye Care 2.0 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट लगा है। इसके साथ ही इसमें एक डेडीकेटेड D1 गेमिंग चिप भी कंपनी ने दी है। यह शाओमी के HyperOS 2 पर रन करता है। 
Advertisement

फोन में कंपनी ने चार रैम-स्टोरेज वेरिएंट दिए हैं। इसमें 16 जीबी तक रैम मिलती है और 1TB तक स्टोरेज मिल जाती है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जिसके साथ में कंपनी 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग दी है और 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर भी दिया है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

6550 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.