Poco F7 की कीमत होगी 35 हजार से कम, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ

Poco भारतीय बाजार में 24 जून को Poco F7 स्मार्टफोन को पेश करने वाला है।

Poco F7 की कीमत होगी 35 हजार से कम, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ

Photo Credit: Flipkart/Poco

Poco F7 में स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 चिपसेट होगा।

ख़ास बातें
  • Poco F7 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 चिपसेट होगा।
  • Poco F7 में 12GB LPDDR5x RAM और 24GB तक टर्बो RAM होगी।
  • Poco F7 में 90W फास्ट चार्जिंग के साथ 7,550mAh की बैटरी मिलेगी।
विज्ञापन
Poco भारतीय बाजार में 24 जून को Poco F7 स्मार्टफोन को पेश करने वाला है। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर इसका लैंडिंग पेज अब नए डिटेल्स के साथ अपडेट हुआ है। इसके अलावा ब्रांड द्वारा पेश किए गए एक नए पोस्टर से डिवाइस की कीमत की पुष्टि हुई है। यहां हम आपको Poco F7 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Poco F7 Price


कीमत की बात की जाए तो पोस्टर में देखा गया है कि Poco F7 की कीमत 35,000 रुपये से कम होगी। यह प्राइस संकेत यह साफ करता है कि Poco F7 की भारतीय बाजार में टक्कर iQOO Neo 10 से होगी।


Poco F7 Specifications


अपडेट हुई फ्लिपकार्ट की माइक्रोसाइट से पता चला है कि Poco F7 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 चिपसेट होगा। स्टोरेज की बात की जाए तो इसमें 12GB LPDDR5x RAM और 24GB तक टर्बो RAM (वर्चुअल RAM) और UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज होगी। हीट डिसिपेशन के लिए डिवाइस 6,000mm² हीट डिसिपेशन यूनिट से लैस होगा।

बैटरी बैकअप की बात करें तो इसके अलावा Poco F7 में 90W फास्ट चार्जिंग के साथ 7,550mAh की बैटरी मिलने की पुष्टि पहले ही हो चुकी है। यह 22.5W रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट करता है, जिससे यूजर इसे दूसरे डिवाइस चार्ज करने के लिए पावर बैंक की तरह उपयोग कर सकते हैं। Poco F7 स्मार्टफोन Redmi Turbo 4 Pro का रीब्रांडेड वर्जन है, जो कि चीन में एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध है।

भारतीय एडिशन में Turbo 4 Pro जैसी ही 7,550mAh की बैटरी है। हालांकि, दूसरे मार्केट में आने वाले F7 में 6,550mAh की बैटरी होने की बात कही जा रही है। Poco F7 और iQOO Neo 10 ही सिर्फ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 वाले फोन नहीं हैं। आगामी Nothing Phone 3 प्रीमियम फ्लैगशिप फोन में भी यही चिपसेट होगी। हालांकि, संभावना है कि देश में इसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये से 60 हजार रुपये के बीच हो सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Poco F7, Poco F7 Price, Poco F7 Specifications, Poco, Flipkart
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹19000 सस्ता, यहां आया ऑफर
  2. Vivo T5e vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट?
  3. Tata Punch EV को भारत NCAP रेटिंग में मिले 5-स्टार
  4. UPI यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव! PhonePe, Google Pay, Paytm में छिप जाएगा आपका मोबाइल नंबर, जानें कारण
  5. Vivo Ignite 2026 में रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन, ₹35 लाख तक की स्कॉलरशिप मिलने का मौका
  6. 10W साउंड, 8 घंटे बैटरी वाला यह ब्लूटूथ स्पीकर रिलैक्स होने में करता है मदद! जानें कीमत और फीचर्स
  7. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8 ने प्री-ऑर्डर में तोड़े रिकॉर्ड, 72 घंटे में 2.71 लाख बुकिंग!
  8. अगस्त में फ्री मिल रहे हैं Dying Light 2 समेत 3 बड़े गेम, इन यूजर्स को मिलेगा फायदा
  9. 50W साउंड पावर के साथ Lyne Jukebox 18 Pro वायरलैस स्पीकर भारत में 1,999 रुपये में लॉन्च
  10. पुराने बंद पड़े PF अकाउंट से भी मिलेगा पैसा, EPFO ने बनाया नया ई-पोर्टल, घर बैठे कर पाएंगे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »