Poco F6 में होगा तगड़ा प्रोसेसर! Geekbench लिस्टिंग से खुलासा, जानें डिटेल

Poco F6 : नए पोको फोन में 6.7-इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2024 15:15 IST
ख़ास बातें
  • Poco F6 स्‍मार्टफोन को जल्‍द किया जा सकता है लॉन्‍च
  • इसे क्‍वॉलकॉम के लेटेस्‍ट प्रोसेसर से किया जाएगा पैक
  • 5 हजार एमएएच की बैटरी हो सकती है नए पोको फोन में

Poco F6 में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का Sony IMX920 सेंसर हो सकता है। (सांकेतिक तस्‍वीर)

Poco F6 स्‍मार्टफोन को इस साल लॉन्‍च किया जा सकता है। यह पिछले साल मई में आए Poco F5 5G का  सक्‍सेसर होगा। रिपोर्टों में दावा किया जा चुका है कि Poco F6 स्‍मार्टफोन चीन में लॉन्‍च हुए Redmi Turbo 3 का रीब्रैंडेड वर्जन हो सकता है। यह हैंडसेट पिछले कुछ हफ्तों में कई सर्टिफ‍िकेशन साइटों पर भी दिखाई दिया है। अब कथित Poco F6 को एक बेंचमार्किंग वेबसाइट पर देखा गया है। नए पोको फोन में 6.7-इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में 90W फास्ट चार्जिंग वाली 5,000mAh की बैटरी हो सकती है।

गीकबेंच पर मॉडल नंबर 24069PC21G वाला एक पोको फोन देखा गया है, जिसे Poco F6 कहा जा रहा है। इस फोन ने सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमशः 1,884 और 4,799 पॉइंट्स हासिल किए हैं। लिस्टिंग से पता चलता है कि यह हैंडसेट 12GB रैम को सपोर्ट करेगा और Android 14 पर बेस्‍ड हाइपरओएस के साथ आएगा।
Advertisement

Poco F6 के मॉडल नंबर में 'G' इसके ग्लोबल वेरिएंट का संकेत हो सकता है। यह ऑक्टा-कोर क्वालकॉम चिपसेट से पावर्ड होगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 3.01GHz है। यह प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 SoC होने की उम्मीद है, जिसे एड्रेनो 735 GPU के साथ जोड़ा जा सकता है। 

एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Poco F6 में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। मेन कैमरा  50 मेगापिक्सल का Sony IMX920 सेंसर हो सकता है। उसके साथ 8 मेगापिक्सल का Sony IMX355 सेंसर दिया जाएगा, जोकि एक अल्‍ट्रावाइड कैमरा होगा। यह फोन LPDDR5x रैम और UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आ सकता है। फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस के प्रोटेक्शन वाला AMOLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है। 
Advertisement

Poco F6 को मॉडल नंबर 24069PC21I के साथ ब्‍यूरो ऑफ इंडियन स्‍टैंडर्ड (BIS) की लिस्टिंग में भी देखा जा चुका है, जो इसके बहुत जल्‍द भारत में लॉन्‍च होने का संकेत है। क्‍योंकि यह Redmi Turbo 3 का रीब्रैंड वर्जन हो सकता है, इसलिए इसमें डिजाइन के लेवल पर ज्‍यादा बदलाव ना दिखें। 
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor for the price
  • Excellent gaming performance
  • Vibrant display
  • Good battery life
  • Slim design
  • Bad
  • Lacks a premium feel
  • Average selfie, ultra-wide cameras
  • Bloatware and notification spam in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 7+ जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  7. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भारः NPCI
#ताज़ा ख़बरें
  1. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  3. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  4. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  7. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  8. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  9. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  10. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.