50MP कैमरा के साथ POCO F4 होगा लॉन्च!

दावा है कि इस स्‍मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.3 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले होगा।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 फरवरी 2022 18:56 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K50 स्‍मार्टफोन का रीब्रैंडेड वर्जन हो सकता है यह फोन
  • पिछले साल POCO F3 को Redmi K40 के रीब्रैंड वर्जन के रूप में लाया गया था
  • डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होगी

Poco F3 GT की सांकेतिक इमेज

शाओमी के इंडिपेंडेंट ब्रैंड ‘पोको' (POCO) की F सीरीज फैन्‍स के दिल में खास जगह रखती है। इस सीरीज ने पहचान बनाई है अपनी परफॉर्मेंस से। पिछले साल POCO F3 को Redmi K40 के रीब्रैंडेड वर्जन के रूप में लॉन्‍च  किया गया था। अब मार्च में Redmi K50 स्‍मार्टफोन के लॉन्‍च होने की उम्‍मीद है। खबरों के मुताबिक, इस बार Redmi K50 स्‍मार्टफोन को ग्‍लोबल मार्केट्स में POCO F4 के रूप में पेश किया जा सकता है। हालांकि इस दावे का अभी कोई सबूत नहीं है। इस बीच, एक जाने-माने टिपस्टर ने POCO F4 के कथित स्‍पेक्‍स को शेयर किया है। 

टिपस्टर योगेश बराड़ ने ट्विटर पर POCO F4 के प्राइमरी स्‍पेसिफ‍िकेशंस का खुलासा किया है। उनके अनुसार, यह डिवाइस उसी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होगी, जो पिछले साल आए POCO F3 में मिलती है। फोन को LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा।

दावा है कि इस स्‍मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.3 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले होगा। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ इस फोन के लॉन्‍च होने की बात कही गई है, जिसमें 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी सेंसर, 13 मेगापिक्‍सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 5 मेगापिक्‍सल का टेलीमैक्रो कैमरा होगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्‍सल का कैमरा फोन में दिया जाएगा। 

कुछ और फीचर्स को भी टिपस्‍टर योगेश ने शेयर किया है। उनके मुताबिक, POCO F4 स्‍मार्टफोन Android 12 पर बेस्‍ड MIUI 13 पर दौड़ेगा। फोन में 4,500mAh की बैटरी होगी, जिसे 67W चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। दावा है कि यह स्मार्टफोन 6GB, 8GB और 12GB रैम वेरिएंट और 128GB या 256GB स्टोरेज ऑप्‍शन के साथ आएगा।
Advertisement

POCO F4 के अलावा POCO X4 स्‍मार्टफोन भी इंडिया में जल्‍द लॉन्‍च हो सकता है। बीते दिनों एक रिपोर्ट में सामने आया था कि पोको एक्स4 5जी स्मार्टफोन गीकबेंच वेबसाइट पर फोन के भारतीय मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है, जिसके जरिए फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है। बता दें, यह फोन साल 2020 सितंबर में लॉन्च हुए Poco X3 स्मार्टफोन का सक्सेसर होगा। अब-तक आगामी Poco फोन कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर लिस्ट हो चुका है। एक अन्य रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि पोको एक्स4 5जी स्मार्टफोन Redmi Note 11 Pro 5G स्मार्टफोन का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.