Xiaomi Poco F2 के स्पेसिफिकेशन लीक

शाओमी के लोकप्रिय हैंडसेट Poco F1 के अपग्रेड Poco F2 पर काम चल रहा है। इसे लेकर सुर्खियों का बाज़ार गर्म है। अब इस नए मॉडल को बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर कुछ अहम स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2018 18:51 IST
ख़ास बातें
  • Poco F2 को एंड्रॉयड 9.0 पाई के साथ लिस्ट किया गया
  • स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ गीकबेंच साइट पर Xiaomi Poco F2 लिस्ट
  • लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि Poco F2 में 6 जीबी रैम होगा
शाओमी के लोकप्रिय हैंडसेट Poco F1 के अपग्रेड Poco F2 पर काम चल रहा है। इसे लेकर सुर्खियों का बाज़ार गर्म है। अब इस नए मॉडल को बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर कुछ अहम स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट किया गया है। Poco F2 को स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है। ऐसा लगता है कि नया पोको मॉडल आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई के साथ आएगा। याद रहे कि Xiaomi के Poco ब्रांड का पहला फोन Poco F1 अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन को 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उतारा गया। इसके निशाने पर Asus ZenFone 5Z और OnePlus 6 जैसे फोन थे। हाल ही में चीनी कंपनी ने पोको एफ1 के सभी वेरिएंट की कीमत 1,000 रुपये कम करने का फैसला किया था।

Geekbench लिस्टिंग से खुलासा हुआ कि Poco F2 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा और इसमें स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा। गौर करने वाली बात है कि Poco F1 को हाल ही में एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित मीयूआई 10 अपग्रेड मिला था। इसके अलावा पहला पोको एफ1 हैंडसेट स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आया था। ऐसे में हम नेक्स्ट जेनरेशन डिवाइस में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर की उम्मीद कर सकते हैं।
Advertisement

गीकबेंच की लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि Poco F2 में 6 जीबी रैम होगा। फोन का 8 जीबी रैम वेरिएंट होने की भी उम्मीद है।

स्मार्टफोन को गीकबेंच टेस्ट में सिंगल कोर टेस्ट में 2,321 और मल्टी-स्कोर टेस्ट में 7,564 का स्कोर मिला। गौर करने वाली बात है कि गीकबेंच लिस्टिंग को 28 दिसंबर को ही अपलोड किया गया है। Nashville Chatter ने गीकबेंच लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी दी।
Advertisement

इस हफ्ते ही Xiaomi ने 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज से लैस Poco F1 Armoured Edition मार्केट में उतारा था। नए वेरिएंट की सेल 23,999 रुपये में शुरू हो चुकी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Poco F2, Xiaomi Poco F2
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  4. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  5. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  6. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  7. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  8. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  9. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  10. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.