Poco F2 Pro आज होगा लॉन्च, इवेंट को यहां देखें लाइव

ट्विटर पर आधिकारिक पोको अकाउंट ने Poco F2 Pro के लॉन्च का खुलासा किया था। यह एक ऑनलाइन लॉन्च इवेंट होगा जो रात 8 बजे GMT+ 8 (शाम 5:30 बजे आईएसटी) से शुरू होगा

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 12 मई 2020 11:10 IST
ख़ास बातें
  • Poco F2 Pro को बताया जा रहा है Redmi K30 Pro का रीब्रांडेड वेरिएंट
  • पॉप-अप सेल्फी कैमरा और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है फोन
  • भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे लॉन्च होगा पोको एफ2 प्रो

Poco F2 Pro को Redmi K30 Pro का रीब्रांडेड वेरिएंट बताया जा रहा है

Poco F2 Pro आज एक लाइव स्ट्रीम इवेंट के जरिए लॉन्च करने के लिए तैयार है। Xiaomi सब-ब्रांड पोको का यह आगामी स्मार्टफोन अब तक Redmi K30 Pro के रीब्रांडेड वेरिएंट के रूप में अफवाहों में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए टीज़र के अनुसार, Poco F2 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट होगा और एडवांस कूलिंग सिस्टम होगा। यह भी उम्मीद है कि स्मार्टफोन बेहतरीन कैमरा अनुभव लेकर आएगा।
 

Poco F2 Pro launch details, live streaming timings

ट्विटर पर आधिकारिक पोको अकाउंट ने पोको एफ2 प्रो के लॉन्च का खुलासा किया था। यह एक ऑनलाइन लॉन्च इवेंट होगा जो रात 8 बजे GMT+ 8 (शाम 5:30 बजे आईएसटी) से शुरू होगा और लाइव स्ट्रीम के जरिए इसे सभी लोग घर बैठे देख सकेंगे। इसके अलावा आप लॉन्च की लेटेस्ट जानकारी हासिल करने के लिए Gadgets 360 के साथ भी बने रह सकते हैं।
Advertisement
 

Poco F2 Pro price

एक हालिया रिपोर्ट ने दावा किया था कि Poco F2 Pro के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत EUR 570 (लगभग 46,800 रुपये) होगी। हालांकि एक और रिपोर्ट जो कुछ समय पहले सामने आई थी, दावा कर चुकी है कि पोको एफ2 प्रो के 6 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत EUR 649 (लगभग 53,300 रुपये) होगी और इसके 8 जीबी रैम + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत EUR 749 (लगभग 61,600 रुपये) होगी। फिलहाल यह केवल दावे हैं, असल कीमत का खुलासा आज लॉन्च के बाद ही पता चलेगा।
 
 

Poco F2 Pro specifications, features

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो चूंकि पोको एफ2 प्रो अब तक रेडमी के30 प्रो के रीब्रांडेड वेरिएंट के रूप में अफवाहों में बना रहा है, यदि ऐसा होता है तो हम यह उम्मीद कर सकते हैं कि नए फोन में पॉप-अप कैमरा होगा और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट के साथ आएगा। फोन में 64-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 4,700mAh की बैटरी दी जा सकती है।


कुछ हालिया टीज़र्स ने सुझाव दिया है कि Poco F2 Pro नेक्स्ट जेनरेशन कूलिंग टेक्नोलॉजी से लैस होगा। हम इससे पहले Poco F1 पर एक मालिकाना लिक्विडकूल थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम देख चुके हैं, जो गर्मी को बराबर फैलाने के लिए वेपोर से भरे तांबे के चैंबर का उपयोग करता है। ऐसा हो सकता है कि पोको इसी टेक्नोलॉजी को अपग्रेड कर पोको एफ2 प्रो में दे। हालांकि यह केवल एक अंदाज़ा है। असल फीचर्स की जानकारी आज लॉन्च के समय ही मिलेगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  2. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  5. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  6. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  7. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  8. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  10. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.