Poco F1 हैंडसेट 5,000 रुपये तक की छूट के साथ 6 दिसंबर से बिकेगा

6 से 8 दिसंबर तक Poco F1 को 5,000 रुपये तक की छूट के साथ मी डॉट कॉम और फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2018 17:38 IST
ख़ास बातें
  • Poco F1 की कीमत 20,999 रुपये से होती है शुरू
  • 6 से 8 दिसंबर तक सस्ते में मिलेगा शाओमी पोको एफ1
  • Poco F1 स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आने वाला एक किफायती फोन है
Poco F1 स्मार्टफोन खरीदने की चाहत रखने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। 6-8 दिसंबर को शाओमी के पोको एफ1 को 5,000 रुपये तक की छूट के साथ बेचा जाएगा। यह फोन डिस्काउंट के साथ एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Mi.com और Flipkart पर मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि अभी कुछ दिन पहले ही Poco F1 को एंड्रॉयड 9.0 पाई का अपडेट मिला था। याद रहे कि Xiaomi ने इस साल अगस्त महीने में Poco F1 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया था। इसकी शुरुआती कीमत 20,999 रुपये हैं। स्टोरेज पर आधारित तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी और 8 जीबी। चीनी कंपनी ने पोको एफ1 का आर्मर्ड एडिशन मॉडल भी लॉन्च किया था। इसका दाम 29,999 रुपये है।

Poco India ने सोमवार को आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जानकारी दी कि 6 से 8 दिसंबर तक Poco F1 को 5,000 रुपये तक की छूट के साथ मी डॉट कॉम और फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा। कंपनी ने डिस्काउंट के बारे और कुछ विस्तार से नहीं बताया। हालांकि, उम्मीद है कि Poco F1 छूट के साथ फ्लैश सेल में उपलब्ध होगा। बता दें कि इन तारीख में ही Flipkart की बिग बिलियन डेज़ सेल आयोजित होने वाली है।
Advertisement
 

Xiaomi Poco F1 की भारत में कीमत

आम तौर पर मार्केट में शाओमी पोको एफ1 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 20,999 रुपये में बेचा जाता है। दूसरी तरफ, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत 23,999 रुपये है। फोन का 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 28,999 रुपये में उपलब्ध है। स्मार्टफोन में पॉलीकार्बोनेट बैक है। यह रोसो रेड, स्टील ब्लू और ग्रेफाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त Poco F1 का एक आर्मर्ड एडिशन भी पेश किया गया है जिसकी कीमत 29,999 रुपये है।
 

Xiaomi Poco F1 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Xiaomi Poco F1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.6 पर चलेगा। MIUI 10 अपडेट जल्द ही दिए जाने का वादा है। कंपनी ने एंड्रॉयड पी अपडेट देने का भी भरोसा दिया है। Xiaomi ने जानकारी दी है कि वह Poco F1 के लिए मीयूआई का कस्टमाइज़्ड वर्ज़न इस्तेमाल में ला रही है। इंटरफेस में थोड़े बदलाव किए गए हैं। पोको लॉन्चर स्टॉक एंड्रॉयड यूआई जैसा लगता है। थर्ड पार्टी ऐप आइकन के लिए भी सपोर्ट है।

Poco F1 में 6.18 इंच का डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जो लिक्विडकूल टेक्नोलॉजी के साथ आता है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Xiaomi Poco F1 के पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है। इसी सेंसर का इस्तेमाल शाओमी के Mi 8 और Mi Mix 2s जैसे फ्लैगशिप फोन में हुआ है। दूसरा 5 मेगापिक्सल का सैमसंग का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है जो एचडीआर और एआई ब्यूटी फीचर से लैस है। फोन में इंफ्रारेड लाइट है जो फेस अनलॉक फीचर में काम आता है। Xiaomi ने बताया कि एआई कैमरे को भारत के लिए ट्यून किया गया है और इसमें सीन रिकग्निशन फीचर भी है। कंपनी ने डायरेक एचडी साउंड सपोर्ट होने की बात की है।
Advertisement

Poco F1 की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। हाइब्रिड सिम स्लॉट की मदद से यूज़र स्टोरेज 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी+, वीओेएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। गौर करने वाली बात है कि फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3 को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Sturdy body
  • Good battery life
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • No video stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.18 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2246 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  7. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  8. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  9. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.