Xiaomi Diwali Sale शुरू, Poco F1 आज मिलेगा सिर्फ 1 रुपये में

Xiaomi की Diwali with Mi Sale का आगाज़ हो चुका है। आज ग्राहकों के पास मी होम सिक्योरिटी कैमरा 360° और Poco F1 का 6 जीबी/128 जीबी वेरिएंट 1 रुपये में खरीदने का सुनहरा मौका होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2018 11:20 IST
ख़ास बातें
  • 2,000 रुपये सस्ते में बेचा जा रहा है Redmi Note 5 Pro
  • 1 रुपये वाली फ्लैश सेल हर दिन शाम 4 बजे आयोजित होगी
  • आज मी होम सिक्योरिटी कैमरा 360° मिलेगा 1 रुपये में
फेस्टिव सीजन शुरू होते ही ई-कॉमर्स कंपनी Amazon और Flipkart ग्राहकों के लिए सेल लेकर आईं। अमेजन और फ्लिपकार्ट के बाद अब चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi की Diwali With Mi Sale आज यानी 23 अक्टूबर से शुरू हो गई है। दिवाली विथ मी सेल शाओमी की आधिकारिक साइट Mi.com पर 25 अक्टूबर तक चलेगी। सेल के दौरान कई Xiaomi प्रोडक्ट पर शानदार डील्स और डिस्काउंट के साथ साइट पर 1 रुपये वाली फ्लैश सेल भी होगी। इस बार हर दिन दो प्रोडक्ट फ्लैश सेल में मात्र 1 रुपये में बेचे जाएंगे।  

Diwali with Mi Sale का आगाज़ हो चुका है और आज 1 रुपये वाली फ्लैश सेल 4 बजे शुरू होगी। आज ग्राहकों के पास मी होम सिक्योरिटी कैमरा 360° और Poco F1 का 6 जीबी/128 जीबी वेरिएंट 1 रुपये में खरीदने का सुनहरा मौका होगा। ज्ञात रहे कि फ्लैश सेल होने की वजह से स्टॉक सीमित है। Redmi 6A का 2 जीबी रैम/16 जीबी वेरिएंट 1,000 रुपये की छूट के साथ 5,999 रुपये में मिलेगा। 2,000 रुपये की छूट के बाद Redmi 6 Pro 10,999 रुपये में बेचा जा रहा है।
Advertisement
 

Xiaomi Redmi Note 5 Pro का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 12,999 रुपये व 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। दोनों ही स्मार्टफोन 2,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ बेचे जा रहे हैं। दिवाली विथ मी सेल में Redmi Y2 की कीमत में भी 2,000 रुपये की कटौती की गई है। शाओमी ब्रांड का यह हैंडसेट 10,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि एमआरपी 12,999 रुपये है। यदि आप मी ए1 का अपग्रेड वर्जन Xiaomi Mi A2 खरीदना चाहते हैं तो आपके पास सुनहरा मौका है। शाओमी मी ए2 पर भी 2,000 रुपये की छूट के बाद यह हैंडसेट 14,999 रुपये में मिल जाएगा।

मी एलईडी टीवी 4ए 43 इंच मॉडल की कीमत वैसे तो 22,999 रुपये है। लेकिन अभी Diwali with Mi Sale में आप इस टीवी को 1,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद 21,999 रुपये में खरीद सकते हैं। मी ईयरफोन्स बेसिक (ब्लैक/ रेड) 349 रुपये में मिल रहे हैं। 10,000 एमएएच का मी पावर बैंक 2आई डिस्काउंट के बाद 899 रुपये में खरीदा जा सकता है। Mi Compact Bluetooth Speaker 2 पर 100 रुपये की छूट दी जा रही है। मी कॉम्पैक्ट ब्लूटूथ स्पीकर 2 की कीमत वैसे तो 899 रुपये है, लेकिन आप सेल के दौरान इन्हें 799 रुपये में खरीद पाएंगे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  3. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  4. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  6. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  7. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  8. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  9. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  10. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.