Xiaomi Poco F1 को नए लो-लाइट मोड के साथ मिला यह काम का फीचर

Xiaomi के सब ब्रांड पोको के पहले स्मार्टफोन Poco F1 को MIUI अपडेट मिलने लगा है। अपडेट के बाद फोन में क्या-क्या बदलाव होंगे, जानिए।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2018 13:30 IST
ख़ास बातें
  • 6 से 8 दिसंबर तक सस्ते में मिलेगा शाओमी पोको एफ1
  • Poco F1 की कीमत 20,999 रुपये से होती है शुरू
  • Poco F1 स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आने वाला एक किफायती फोन है
Xiaomi के सब ब्रांड पोको के पहले स्मार्टफोन Poco F1 को MIUI अपडेट मिलने लगा है। बता दें कि फिलहाल शाओमी पोको एफ1 को मिलने वाला मीयूआई अपडेट बीटा टेस्टर के लिए उपलब्ध है। MIUI 8.12.4 बीटा अपडेट 960 फ्रेम प्रति सेकेंड स्लो-मोशन रिकॉर्डिंग फीचर के साथ आ रहा है। बीटा टेस्टिंग पीरियड समाप्त होने के बाद Xiaomi Poco F1 यूजर्स को अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा। फिलहाल शाओमी ने तारीख पर से पर्दा नहीं उठाया है कि किस दिन से यूजर्स को अपडेट मिलने लगेगा।

FoneArena की रिपोर्ट के मुताबिक, MIUI बीटा अपडेट के साथ Poco F1 को कैमरा सेटिंग्स में लो-लाइट मोड भी मिल रहा है। इस मोड को सुपर लो-लाइट मोड नाम दिया गया है, यह अलग-अलग एक्सपोज़र में 8 तस्वीरें लेता और उन्हें मिलाकर एक बेहतर फोटोग्राफ बना देता है। यह Google के नाइट साइट फीचर जैसा लग रहा है जो हाल ही में Pixel 3 स्मार्टफोन को मिला है। अगर आप शाओमी पोको एफ1 की पिक्चर क्वालिटी को इंप्रूव करना चाहते हैं तो Google Camera ऐप के पोर्टेड वर्जन को डाउनलोड कर सकते हैं।

अभी, Poco F1 में स्लो-मोशन वीडियो 120 फ्रेम प्रति सेकेंड और 240 फ्रेम प्रति सेकेंड पर रिकॉर्ड होती हैं, लेकिन अपडेट के बाद वीडियो 960 फ्रेम प्रति सेकेंड की स्पीड से रिकॉर्ड कर पाएंगे। MIUI 8.12.4 अपडेट का साइज 184 एमबी है। 6 दिसंबर से फ्लिपकार्ट सेल में शाओमी पोको एफ1 स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका होगा।
 

Xiaomi Poco F1 के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Xiaomi Poco F1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.6 पर चलेगा। MIUI 10 अपडेट जल्द ही दिए जाने का वादा है। कंपनी ने एंड्रॉयड पी अपडेट देने का भी भरोसा दिया है। Xiaomi ने जानकारी दी है कि वह Poco F1 के लिए मीयूआई का कस्टमाइज़्ड वर्ज़न इस्तेमाल में ला रही है। इंटरफेस में थोड़े बदलाव किए गए हैं। पोको लॉन्चर स्टॉक एंड्रॉयड यूआई जैसा लगता है। थर्ड पार्टी ऐप आइकन के लिए भी सपोर्ट है। Poco F1 में 6.18 इंच का डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जो लिक्विडकूल टेक्नोलॉजी के साथ आता है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Xiaomi Poco F1 के पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है। इसी सेंसर का इस्तेमाल शाओमी के Mi 8 और Mi Mix 2s जैसे फ्लैगशिप फोन में हुआ है। दूसरा 5 मेगापिक्सल का सैमसंग का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है जो एचडीआर और एआई ब्यूटी फीचर से लैस है। फोन में इंफ्रारेड लाइट है जो फेस अनलॉक फीचर में काम आता है। Xiaomi ने बताया कि एआई कैमरे को भारत के लिए ट्यून किया गया है और इसमें सीन रिकग्निशन फीचर भी है। कंपनी ने डायरेक एचडी साउंड सपोर्ट होने की बात की है।
Advertisement

Poco F1 की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। हाइब्रिड सिम स्लॉट की मदद से यूज़र स्टोरेज 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी+, वीओेएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। गौर करने वाली बात है कि फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3 को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Sturdy body
  • Good battery life
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • No video stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.18 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2246 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Poco F1

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Pad 4 कल हो रहा भारत में लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Scholarship: भारतीय छात्रों के लिए पढ़ाई, ट्रेनिंग और इंटर्नशिप के साथ ₹2 लाख की मदद!
  2. Samsung देगी Meta, Apple को टक्कर? ला रही AI स्मार्ट ग्लासेस!
  3. सबसे महंगी क्रिप्टोकरेंसी में बड़ी खरीदारी, Strategy ने खरीदे 3,200 से ज्यादा बिटकॉइन
  4. Google से मिनटों में ढूंढें खोया हुआ फोन, नुकसान से तुरंत होगा बचाव, जानें आसान तरीका
  5. Tecno Spark 50 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo Find X10 में दिया जा सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. सैटेलाइट से धरती के नक्शे पर दिखेगा आपका नाम! नासा की अनोखी पहल
  8. Xiaomi 17T, 17T Pro जल्द होंगे लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस और कीमत का हुआ खुलासा
  9. Samsung Galaxy S27 सीरीज में मिल सकता है नया कैमरा लेआउट
  10. अब मोबाइल से चलेगा चूल्हा! Xiaomi ने लॉन्च किया ऐप कनेक्टिविटी वाला स्मार्ट Gas Stove
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.