Poco C61 हुआ 5000mAh बैटरी, 6GB RAM के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Poco C61 में 6.71-इंच LCE डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1650 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 मार्च 2024 14:52 IST
ख़ास बातें
  • Poco C61 में 6.71 इंच LCE डिस्प्ले दी गई है, जिसका 90Hz रिफ्रेश रेट है।
  • Poco C61 के 6GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है।
  • Poco C61 के रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Poco C61 में 5000 एमएएच की बैटरी है।

Photo Credit: Poco

Poco ने भारतीय बाजार में एंट्री-लेवल स्मार्टफोन लाइनअप का विस्तार करते हुए Poco C61 स्मार्टफोन पेश कर दिया है। पोको के नए स्मार्टफोन में 6.71 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। इसमें 5000 एमएएच की बैटरी और मीडियाटेक चिपसेट दिया गया है। यहां हम आपको पोको सी61 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Poco C61 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Poco C61 के 6GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Mystical Green, Ethereal Blue और Diamond Dust Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह फोन बिक्री के लिए 28 मार्च से Flipkart पर उपलब्ध होगा।


Poco C61 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Poco C61 में 6.71-इंच LCE डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1650 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले टॉप पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्टेड लेयर है। यह 89.5% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 500 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस प्रदान करती है। इस फोन में 6GB RAM और 64GB और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरे को बढ़ा सकते हैं। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

कैमरा सेटअप के लिए पोको सी61 के रियर में मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। सिक्योरिटी के लिए यह साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। इस फोन में ड्यूल सिम सपोर्ट मिलता है। पोको के इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक जी36 चिपसेट से लैस है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Poco C61, Poco C61 Price, Poco C61 Specifications

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.