मात्र Rs 5,999 में मिल रहा 5000mAh बैटरी, 7GB वर्चुअल रैम वाला Poco 51, जानें ये धांसू ऑफर

Poco C51 को भारत में 8,499 रुपये की कीमत में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 जुलाई 2023 17:36 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.52 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है।
  • 18 जुलाई से इस फोन को मात्र 5,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
  • बेनिफिट के तौर पर ग्राहक को 50 GB का वनटाइम डेटा भी दिया जा रहा है।

Poco C51 को भारत में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल में लॉन्च किया गया था।

Poco C51 को इसी साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। अब इस फोन के साथ एक जबरदस्त ऑफर चल रहा है जिसमें इसे 2500 रुपये तक सस्ता खरीदा जा सकता है। इसके लिए Poco ने Airtel के साथ मिलकर एक धांसू सेल ऑफर निकाला है। कंपनी ने टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के साथ मिलकर Flipkart पर फोन को डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्ट किया है। ऑफर के तहत फोन Airtel Prepaid कनेक्शन के साथ आता है जिसके साथ कई सारे बेनिफिट भी शामिल किए गए हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में डिटेल। 

Poco C51 को भारत में 8,499 रुपये की कीमत में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल में लॉन्च किया गया था। फोन में 6.52 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसमें 720x1,600 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें MediaTek Helio G36 SoC दिया गया है। बजट के हिसाब से धांसू स्पेक्स प्रदान करने वाले इस फोन को अब 2500 रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है। Airtel के साथ मिलकर Poco ने इसे भारत के सबसे अफॉर्बेडल 4G फोन के रूप में पेश किया है। 18 जुलाई से इस फोन को मात्र 5,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फोन एयरटेल प्रीपेड कनेक्शन के साथ आएगा। इतना ही नहीं, एक और बेनिफिट के तौर पर ग्राहक को 50 GB का वनटाइम डेटा भी दिया जा रहा है। 
 

Poco C51 Specifications

Poco C51 के स्पेसिफिकेशन पर नजर डालें तो फोन में 6.52 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का टच सैम्पलिंग रेट है और 400 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। डिवाइस में ऑक्टाकोर MediaTek Helio G36 SoC मौजूद है। यह फोन स्टोरेज में से 3GB स्पेस को लेकर रैम को 7GB तक एक्सपेंड कर सकता है। इसके अलावा स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

कनेक्टिविटी के मामले में यह 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, Glonass, Beidou, माइक्रो USB पोर्ट के सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है। यह 5000एमएएच की बड़ी बैटरी से लैस है। फोन में रियर साइड में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। इसके डाइमेंशन 76.75x164.9x9.09mm और वजन 192 ग्राम है। फोन को पावर ब्लैक और रॉयल ब्लू कलर्स में खरीदा जा सकता है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Clean software
  • Good battery life
  • Bad
  • Very slow charging
  • Poor low-light camera quality
  • Below average overall performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी36

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13 Go Edition

रिज़ॉल्यूशन

1600x720 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.