Poco C51 Launched: 4GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ पोको का ‘सस्‍ता’ स्‍मार्टफोन भारत में Rs 8,499 में लॉन्‍च

Poco C51 Launched: यह फोन फ्लिपकार्ट पर 'कमिंग सून' टैग के साथ लिस्‍टेड है। फोन की सेल 10 अप्रैल से शुरू होगी।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2023 15:59 IST
ख़ास बातें
  • यह पोको का एंट्री लेवल स्‍मार्टफोन है
  • 10 अप्रैल से इसे खरीदा जा सकेगा
  • बैंक कार्ड्स पर छूट भी मिल रही है

Poco C51 Launched: स्‍पेशल लॉन्‍च डे प्राइस के तहत डिवाइस को 7,999 रुपये में पेश करने की जानकारी है, हालांकि ऑफर की अवधि क्‍या होगी, अभी मालूम नहीं है।

Photo Credit: Poco

शाओमी के इंड‍िपेंडेंट ब्रैंड पोको (Poco) ने उसके नए स्‍मार्टफोन ‘पोको सी51' (Poco C51) को भारत में लॉन्‍च कर दिया है। यह एक एंट्री-लेवल स्‍मार्टफोन है। पोको की सी-सीरीज के इस स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप-स्टाइल का नॉच डिस्प्ले है। फोन को  मीडियाटेक के हीलियो G36 प्रोसेसर से लैस किया गया है। यह 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है। दो कलर ऑप्‍शंस में फोन को खरीदा जा सकेगा। Poco C51 में डुअल रियर कैमरा हैं। 5,000mAh की बैटरी इस फोन में लगी है। 
 

Poco C51 के भारत में प्राइस और उपलब्‍धता 

Poco C51 के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वैरिएंट की भारत में कीमत 8,499 रुपये रखी गई है। इसे पावर ब्लैक और रॉयल ब्लू कलर ऑप्‍शंस में पेश किया गया है। यह फोन फ्लिपकार्ट पर 'कमिंग सून' टैग के साथ लिस्‍टेड है। फोन की सेल 10 अप्रैल से शुरू होगी। स्‍पेशल लॉन्‍च डे प्राइस के तहत डिवाइस को 7,999 रुपये में पेश करने की जानकारी है, हालांकि ऑफर की अवधि क्‍या होगी, अभी मालूम नहीं है। 
Advertisement

पोको ने कई बैंक ऑफर्स भी पेश किए हैं, जिनका इस्‍तेमाल करने पर Poco C51 को छूट के साथ हासिल किया जा सकता है। 
 

Poco C51 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल सिम स्‍लॉट के साथ आने वाला Poco C51 स्‍मार्टफोन, एंड्रॉयड 13 (गो एडिशन) पर चलेगा। फोन में 6.52 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। डिस्‍प्‍ले में वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच है, जिसके अंदर सेल्‍फी कैमरा फ‍िट है। जैसाकि हमने आपको बताया यह स्‍मार्टफोन मीडियाटेक के हीलियो G36 प्रासेसर से पावर्ड है और 4GB RAM के साथ आता है। फोन के खाली स्‍टोरेज की मदद से रैम को 7 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 
Advertisement

बात करें कैमरों की, तो पोको C51 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। मेन लेंस 8 मेगापिक्सल का है साथ में एक डेप्‍थ सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। फोन के 64GB इंटरनल स्‍टाेरेज को एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के मामले में यह स्‍मार्टफोन 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5mm के ऑडियो जैक से लैस है। रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी इस फोन में मिलता है। Poco C51 में 5,000mAh की बैटरी है। इसका वजन 192 ग्राम है।
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Clean software
  • Good battery life
  • Bad
  • Very slow charging
  • Poor low-light camera quality
  • Below average overall performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी36

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13 Go Edition

रिज़ॉल्यूशन

1600x720 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  3. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  4. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  5. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  6. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  7. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  8. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  9. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  11. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  6. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  7. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  8. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  9. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  10. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.