Poco C3, Realme C11 और Redmi 9i में कौन बेहतर?

Poco C3 और Realme C11 की कीमत 7,499 रुपये से शुरू होती है और Redmi 9i की कीमत 8,299 रुपये से शुरू होती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2020 19:27 IST
ख़ास बातें
  • Poco C3 और Realme C11 की शुरुआती कीमत 7,499 रुपये है
  • Redmi 9i की भारत में कीमत 8,299 रुपये है
  • तीनों फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर मिलता है

Poco C3 की भारत में कीमत 7,499 रुपये से शुरू होती है

Poco C3 ने आज भारत में लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च हो गया है, जो मलेशिया में लॉन्च हो चुके Remdi 9C का रीब्रांडेड वेरिएंट प्रतीत होता है। पोको सी3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, एचडी+ डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच शामिल है। Poco C3 को कंपनी ने ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया है और भारत में इसकी शुरुआती कीमत 7,499 रुपये है। इस कीमत में दो और भी ब्रांड के स्मार्टफोन हैं, जो इस फोन को कड़ी टक्कर दे सकते हैं, वो हैं Redmi 9i और Realme C11 स्मार्टफोन।  रेडमी 9आई और रियलमी सी11 में भी नॉच डिस्प्ले मिलता है। जहां एक ओर रियलमी सी11 में पोको सी3 के समान मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर मिलता है, वहीं, रेडमी 9आई को Xiaomi ने मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है। दोनों ही फोन बड़ी बैटरी के साथ आते हैं और दोनों में बड़ा डिस्प्ले मिलता है। कैमरा में बड़ा अंतर है। Poco C3 में ट्रिपल Realme C12 में डुअल और Redmi 9i में सिंगल बैक कैमरा मिलता है। अब इन तीनों फोन की लगभग समान कीमतों और इनकी समानताएं या अंतर को ध्यान में रखते हुए इनको आमने-सामने रखना तो बनता है। यदि आप भी दुविधा में हैं कि कौन सा फोन ज्यादा बेहतर है - कम से कम स्पेसिफिकेशन्स को मद्देनज़र रखते हुए, तो चिंता न करें, हम आपका यह काम आसान बना रहे हैं।
 

Poco C3 vs Realme C11 vs Redmi 9i: price in India 

पोको सी3 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज का दाम 7,499 रुपये है। ग्राहक 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 8,999 रुपये में खरीद पाएंगे। Poco का कहना है कि मौज़ूदा कीमत लॉन्च ऑफर के तहत है। पूरी उम्मीद है कि त्योहारी सीज़न के बाद Poco C3 के 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत बढ़ेगी। स्मार्टफोन आर्कटिक ब्लू, लाइम ग्रीन और मैट ग्रीन रंग में मिलेगा। Poco C3 की सेल फ्लिपकार्ट पर 16 अक्टूबर से शुरू होगी।

वहीं, रियलमी सी11 की कीमत भारत में 7,499 रुपये है, जिसमें 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलती है। इस फोन को केवल एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। Realme C11 को ग्राहक रिच ग्रीन और रिच ग्रे रंग के विकल्पों में खरीद सकते हैं।

Redmi 9i की शुरुआती कीमत 8,299 रुपये है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। ग्राहक 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,299 रुपये में खरीद पाएंगे। स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक, सी ब्लू और नेचर ग्रीन रंग में मिलेगा।
Advertisement
 

Poco C3 vs Realme C11 vs Redmi 9i: specifications

तीनों फोन डुअल-सिम सपोर्ट करते हैं और एंड्रॉयड 10 पर आधारित कस्टम स्किन पर चलते हैं। तीनों फोन में 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलता है। हालांकि पोको सी3 और रियलमी सी11 का आस्पेक्ट रेशियो 20: 9 और रेडमी 9आई का 19.5: 9 है। पोको और रियलमी फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर के साथ आते हैं और शाओमी ने रेडमी 9आई में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी25 चिपसेट दिया गया है। Poco C3 और Redmi 9i में 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक स्टोरेज मिलती है, जबकि Realme C11 में 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलती है। ज़रूरत पड़ने पर तीनों फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर बढ़ाया जा सकता है।

Poco C3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, Realme C11 में डुअल रियर कैमरा सेटअप और Redmi 9i में सिंगल रियर कैमरा मिलता है। तीनों में प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का रिज़ॉल्यूशन का है। हालांकि पोको में दो और रियलमी में एक अतिरिक्त रियर कैमरा मिलता है, जो 2 मेगापिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए तीनों फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
Advertisement


Poco C3, Realme C11 और Redmi 9i तीनों में ही 5,000 एमएएच बैटरी मिलती है और तीनों ही 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स में तीनों फोन 3.5 एमएम ऑडियो जैक, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और माइक्रो यूएसबी पोर्ट के साथ आते हैं। तीनों फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं मिलता है।
 
Poco सी3 बनाम रेडमी 9आई बनाम रियलमी सी11

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
-
डिज़ाइन रेटिंग
-
डिस्प्ले रेटिंग
-
सॉफ्टवेयर रेटिंग
-
परफॉर्मेंस रेटिंग
-
बैटरी लाइफ रेटिंग
-
कैमरा रेटिंग
-
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
-

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.53 इंच6.53 इंच6.50 इंच
प्रोसेसर
मीडियाटेक हीलियो जी35मीडियाटेक हीलियो जी25मीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा
हां5-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम
3 जीबी4 जीबी2 जीबी
स्टोरेज
32 जीबी64 जीबी32 जीबी
बैटरी क्षमता
5000 एमएएच5000 एमएएच5000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड 10एंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन
720x1600 पिक्सल720x1600 पिक्सल720x1600 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.536.536.50
रिज़ॉल्यूशन
720x1600 पिक्सल720x1600 पिक्सल720x1600 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
20:920:920:9

हार्डवेयर

प्रोसेसर
ऑक्टा-कोर1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
मीडियाटेक हीलियो जी35मीडियाटेक हीलियो जी25मीडियाटेक हीलियो जी35
रैम
3 जीबी4 जीबी2 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
32 जीबी64 जीबी32 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
512512256
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हांहांहां

कैमरा

रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.0-micron)13-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)
रियर ऑटोफोकस
हांहांहां
रियर फ्लैश
हांहांहां
फ्रंट कैमरा
हां5-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल (f/2.4)

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
MIUI for PocoMIUIRealme UI

कनेक्टिविटी

ब्लूटूथ
हांहांहां
लाइटनिंग
नहीं--
सिम की संख्या
222
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हां--
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
-802.11 ए/बी/जी/एन802.11 बी/जी/एन
माइक्रो यूएसबी
-हांहां
यूएसबी ओटीजी
--हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
-हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
-हां-
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
-हांहां
एक्सेलेरोमीटर
-हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
-हांहां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  3. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  4. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  5. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.