Poco C3 तीन रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी के साथ 7,499 रुपये में लॉन्च हुआ भारत में

Poco C3 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज का दाम 7,499 रुपये है। ग्राहक 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 8,999 रुपये में खरीद पाएंगे।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2020 13:04 IST
ख़ास बातें
  • पोको सी3 MIUI 12 for Poco पर चलेगा जो एंड्रॉयड 10 पर आधारित है
  • Poco C3 की सेल फ्लिपकार्ट पर 16 अक्टूबर से शुरू होगी
  • Redmi 9C का रीब्रांडेड अवतार है पोको सी3
Poco C3 को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया। Xiaomi के सब-ब्रांड Poco का यह बजट स्मार्टफोन है। पोको सी3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, एचडी+ डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच दिया गया है। फोन के स्टोरेज पर आधारित दो और रंगों पर आधारित तीन वेरिएंट हैं। Poco C3 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर है। प्रतीत होता है कि यह फोन मलेशिया में लॉन्च किए गए Redmi 9C का रीब्रांडेड अवतार है।
 

Poco C3 price in India, sale date

पोको सी3 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज का दाम 7,499 रुपये है। ग्राहक 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 8,999 रुपये में खरीद पाएंगे। Poco का कहना है कि मौज़ूदा कीमत लॉन्च ऑफर के तहत है। पूरी उम्मीद है कि त्योहारी सीज़न के बाद Poco C3 के 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत बढ़ेगी। स्मार्टफोन आर्कटिक ब्लू, लाइम ग्रीन और मैट ग्रीन रंग में मिलेगा। Poco C3 की सेल फ्लिपकार्ट पर 16 अक्टूबर से शुरू होगी।
Advertisement
 

Poco C3 specifications

डुअल-सिम पोको सी3 MIUI 12 for Poco पर चलेगा जो एंड्रॉयड 10 पर आधारित है। इस फोन में भी 6.53 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी डॉट ड्रॉप डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी तक है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

Poco C3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, एफ/2.2 अपर्चर के साथ। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Advertisement

पोको सी3 की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और माइक्रो यूएसबी पोर्ट शामिल हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality
  • Very good battery life
  • Bad
  • Weak overall performance
  • Average cameras
  • A bit bulky
  • 4GB variant isn’t great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.