Pixel 9 Pro की रियल लाइफ इमेज लीक, 16GB रैम, फ्लैट डिस्प्ले से होगा लैस!

इससे पहले आई एक रिपोर्ट के अनुसार, Pixel 9 Pro में 6.5 इंच फ्लैट डिस्प्ले बताया गया था।

Pixel 9 Pro की रियल लाइफ इमेज लीक, 16GB रैम, फ्लैट डिस्प्ले से होगा लैस!

Photo Credit: Google

Google Pixel 8 Pro में 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • फोन 16 जीबी रैम के साथ आ सकता है।
  • फोन में फ्लैट साइड्स देखी जा सकती हैं।
  • स्टोरेज कैपिसिटी 128 जीबी बताई जा रही है।
विज्ञापन
Pixel 9 सीरीज को कंपनी साल के अंत में लॉन्च कर सकती है। सीरीज में कथित तौर पर Pixel 9, Pixel 9 Pro, और Pixel 9 Pro XL को लॉन्च किया जा सकता है। Google की ओर से अभी तक इस सीरीज के बारे में कोई जानकारी बाहर नहीं की गई है। लेकिन इन तीनों ही स्मार्टफोन्स के रेंडर ऑनलाइन लीक में सामने आ चुके हैं। अब सीरीज के मॉडल Pixel 9 Pro को लेकर बड़ा अपडेट मिल रहा है। फोन की रियल लाइफ इमेज लीक हो गई है। आइए जानते हैं कैसा दिखता है Pixel 9 Pro स्मार्टफोन। 

Pixel 9 Pro स्मार्टफोन की रियल लाइफ इमेज सामने आई है। इमेज में फोन का डिजाइन देखा जा सकता है। इस डिजाइन से ही इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस के बारे में पता चल जाता है। दरअसल फोन की रियल लाइफ इमेज Rozetked नामक वेबसाइट द्वारा लीक की गई है। यह एक रशियन वेबसाइट है। इमेज में देखा जा सकता है कि फोन को 6.7 इंच डिस्प्ले साइज वाले iPhone 14 Pro Max के साथ तुलना में रखा गया है। यहां पर पिक्सल 9 प्रो के डिस्प्ले साइज का अंदाजा मिल जाता है जो कि 6.1 इंच के करीब हो सकता है। 

Pixel 9 Pro में जो दूसरी खास बात यहां पता चलती है, वह है इसका कैमरा सेटअप। फोन में रियर साइड में ट्रिपल कैमरा नजर आ रहा है। Pixel 9 में डुअल कैमरा की बात कही गई है जबकि Pixel 9 XL में भी ट्रिपल कैमरा होगा जो कि 6.7 इंच डिस्प्ले साइज में आ सकता है। इस हिसाब से यहां कहा जा सकता है कि लीक हुई इमेज Pixel 9 Pro की ही हो सकती है। 

Pixel 9 Pro में एक फीचर फास्ट बूट के नाम से होगा, जिसके बारे में यहां जानकारी दी गई है। इसके अलावा अन्य स्पेसिफिकेशंस में फोन 16 जीबी रैम के साथ आ सकता है। स्टोरेज कैपिसिटी 128 जीबी बताई जा रही है। इसके अलावा फोन में फ्लैट साइड्स देखी जा सकती हैं। 

इससे पहले आई एक रिपोर्ट के अनुसार, Pixel 9 Pro में 6.5 इंच फ्लैट डिस्प्ले बताया गया था। स्क्रीन में राउंड कॉर्नर बताए गए थे और बीच में एक पंच-होल बताया गया था। ​​Pixel 9 Pro के कॉर्नर फ्लैट बताए गए थे। दाईं ओर एक पावर बटन और एक वॉल्यूम रॉकर बताया गया था। स्मार्टफोन के बाईं ओर सिर्फ एंटीना मार्किंग बताई गई थी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »