Pixel 9 Pro Fold, Pixel Watch 3 के रेंडर्स फिर लीक, जानें सबकुछ

Pixel 9 Pro Fold फोल्डेबल फोन के रेंडर्स एक बार फिर से लीक हुए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 अगस्त 2024 10:13 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट्स लॉन्च हो सकते हैं।
  • अपकमिंग स्मार्टवॉच Pixel Watch 3 के रेंडर्स भी सामने आए हैं।
  • Pixel Watch 3 स्मार्टवॉच Wear OS 5 के साथ आ सकती है।

Pixel 9 Pro Fold फोल्डेबल फोन के रेंडर्स एक बार फिर से लीक हुए हैं।

Photo Credit: Google

Google के अपकमिंग फोल्डेबल Pixel 9 Pro Fold के रेंडर्स एक बार फिर से लीक हो गए हैं। साथ ही कंपनी की अपकमिंग स्मार्टवॉच Pixel Watch 3 के रेंडर्स भी सामने आए हैं। हालांकि, इससे पहले भी इन अपकमिंग पिक्सल डिवाइसेज के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। नए रेंडर्स इन डिवाइसेज के बारे में क्या जानकारी देते हैं, हम डिटेल में आपको बताते हैं। 

Pixel 9 Pro Fold फोल्डेबल फोन के रेंडर्स एक बार फिर से लीक हुए हैं। टिप्स्टर Arsène Lupin की ओर से ये रेंडर्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट के माध्यम से शेयर किए गए हैं। टिप्स्टर ने कहा है कि ये फोन के 4K रेंडर्स हैं। इसके साथ ही Pixel Watch 3 के रेंडर्स भी इसी टिप्स्टर ने लीक किए हैं। Pixel Watch 3 की बात करें तो यह डिजाइन के मामले में इसके पहले आए मॉडल से ही मिलती है। लेकिन अबकी बार स्मार्टवॉच में ज्यादा ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले, और पतले बेजल देखने को मिल सकते हैं। स्ट्रैप डिजाइन पुराने मॉडल जैसा ही हो सकता है। 
 

Advertisement
Pixel Watch 3 में Qualcomm 5100 चिप देखने को मिल सकती है। यह Wear OS 5 के साथ आ सकती है। रिफ्रेश रेट 60Hz का हो सकता है। कंपनी के फोल्डेबल फोन Pixel 9 Pro Fold की बात करें तो इसके हाई क्वालिटी रेंडर्स अबकी बार लीक हुए हैं। फोन में 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट्स लॉन्च हो सकते हैं। इसका भीतरी डिस्प्ले 8 इंच साइज में आ सकता है। इसमें 2152 x 2076 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। 

पैनल में 374ppi की पिक्सल डेंसिटी देखने को मिल सकती है। फोन का आउटर डिस्प्ले 6.24 इंच का हो सकता है। इसमें 1800 निट्स की ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। इससे पहले आई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि गूगल पिक्सल 9 प्रो फोल्ड फोन Samsung Galaxy Z Fold 6 से भी पतला होगा। यानी स्लिम बॉडी के साथ यह सैमसंग के फोल्डेबल को पीछे छोड़ देगा। 
Advertisement

Pixel 9 Pro Fold के डाइमेंशन अनफोल्डेड पोजीशन में 155.2 x 150.2 x 5.1mm हो सकते हैं। जबकि फोल्डेड पोजीशन में 155.2 x 77.1 x 10.5mm हो सकते हैं। पिक्सल 9 प्रो फोल्ड वजन में भी हल्का होगा। नया पिक्सल 9 प्रो फोल्ड केवल 257 ग्राम वजन के साथ सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.