Pixel 4 और Pixel 4 XL के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

Pixel 4 और Pixel 4 XL दो रियर कैमरे के साथ लिस्ट किए गए हैं। इनमें 12 मेगापिक्सल और 16 मेगापिक्सल के सेंसर्स हैं, 4K वीडियो रिजॉल्यूशन के साथ।

Pixel 4 और Pixel 4 XL के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक
ख़ास बातें
  • 5.7 इंच के फुल-एचडी+ ओलेड स्मूथ डिस्प्ले है पिक्सल 4 में
  • पिक्सल 4 एक्सएल में 3,700 एमएएच की बैटरी दी गई है
  • पिक्सल 4 सीरीज़ से 15 अक्टूबर को उठेगा पर्दा
विज्ञापन
Google Pixel 4 को मंगलवार को लॉन्च किया जाना है। इससे पहले फोन के बारे में जानकारी लीक होने का सिलसिला नहीं थम रहा। फोन को बेस्ट बाय कनाडा की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है जिससे फोन के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन सार्वजनिक हो गए हैं। फोन का रिटेल बॉक्स भी लीक हुआ है जिससे इसके अंदर आने वाली सारी चीज़ों के बारे में भी पता चला है। कनाडा लिस्टिंग के मुताबिक, पिक्सल 4 और पिक्सल 4 एक्सएल गूगल कैमरा 7.1, 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और क्विक गेसचर्स फीचर्स के साथ आता है।

9to5Google ने बेस्ट बाय कनाडा लिस्टिंग के बारे में जानकारी सबसे पहले दी। लेकिन अब इस लिस्टिंग को हटा लिया गया है। फोन के प्री-ऑर्डर लिस्टिंग से पता चला है कि इस फोन में गूगल कैमरा 7.1 होगा। यह ज़्यादा साफ-सुथरे इंटरफेस और प्वाइंट एंड शूट फीचर से लैस है। इसमें क्विक गेसचर्स नाम भी फीचर है जिसकी मदद से आप फोन को छुए बिना नियंत्रित कर पाएंगे। संभवतः यह प्रोजेक्ट सोलो है जो एयर गेसचर्स पर आधारित है। Pixel 4 सीरीज़ के फोन में नेक्स्ट जेन गूगल असिस्टेंट भी है।

लिस्टिंग से फोन के सारे स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं। पिक्सल 4 और पिक्सल 4 एक्सएल दो रियर कैमरे के साथ लिस्ट किए गए हैं। इनमें 12 मेगापिक्सल और 16 मेगापिक्सल के सेंसर्स हैं, 4K वीडियो रिजॉल्यूशन के साथ। फोन को 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे और 1080 पिक्सल वीडियो रिजॉल्यूशन सपोर्ट के साथ लिस्ट किया गया है। दोनों ही फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। ये फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करते हैं।

पिक्सल 4 को 5.7 इंच के फुल-एचडी+ ओलेड स्मूथ डिस्प्ले के साथ लिस्ट किया गया है जबकि पिक्सल 4 एक्सएल में 6.3 इंच का क्वाड एचडी+ ओलेड डिस्प्ले है। पिक्सल 4 की बैटरी 2,700 एमएएच की है और पिक्सल 4 एक्सएल में 3,700 एमएएच की बैटरी दी गई है। लिस्टिंग में इस्तेमाल किए गए रेंडर्स से पता चलता है कि बेज़ल पतले हो जाएंगे और पिछले हिस्से पर वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल होगा। कनाडा की वेबसाइट पर पिक्सल 4 और पिक्सल 4 एक्सएल को ब्लैक और क्लियरली व्हाइट रंग में लिस्ट किया गया था।
 
pixel4retailbox


इसके अलावा पिक्सल 4 के रिटे बॉक्स की तस्वीर रेडिट पर लीक हुई है। बॉक्स पर फोन के फ्रंट और बैक पैनल की तस्वीरें हैं। रिटेल बॉक्स के भीतर गूगल ने 18 वॉट यूएसबी टाइप-सी पावर एडपटर, चार्जिंग केबल और क्विक स्विच एडपटर है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 12.2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 12.2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3040 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »