फिलिप्स के नए स्मार्टफोन 'सॉफ्टब्लू' टेक्नेलॉजी से हैं लैस, आंखों पर दबाव करेंगे कम

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 नवंबर 2015 10:57 IST
इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी फिलिप्स ने मिडरेंज सेगमेंट में दो नए स्मार्टफोन उतारे हैं। कंपनी ने चीन में अपने नए स्मार्टफोन सेफायर एस616 और सेफायर लाइफ वी787 पेश किए। फिलिप्स का कहना है कि उसने अपने इन स्मार्टफोन में 'सॉफ्टब्लू' टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है जो स्मार्टफोन के स्क्रीन निकलने वाली नीली रोशनी को 86 फीसदी तक कम कर देती है। ऐसा होने के कारण इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले के कारण आंखों को होने वाली थकावट कम हो जाती है जिसकी शिकायत ज्यादातर स्मार्टफोन यूज़र करते हैं।

फिलिप्स सेफायर एस616 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू दिया गया है और साथ में मौजूद होगा 2 जीबी का रैम। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

सेफायर एस616 स्मार्टफोन एफ/2.0 एपरचर वाले 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से लैस होगा और साथ में मौजूद होगा वाइड एंगल लेंस वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी। इस डुअल-सिम हैंडसेट में 4जी एलटीई, 3जी, वाई-फाई और अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। सॉफ्टवेयर की बात की जाए तो यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसके ऊपर कंपनी के यूज़र इंटरफेस का भी इस्तेमाल किया गया है। इसकी कीमत 222 डॉलर (करीब 14,600 रुपये) के बराबर है और इसकी बिक्री नवंबर महीने में शुरू होनी की उम्मीद है।

फिलिप्स सेफायर लाइफ वी787 में 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) स्क्रीन है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 441 पीपीआई। इस हैंडसेट का रैम और प्रोसेसर सेफायर एस616 वाला है, हालांकि यह 5000 एमएएच की बैटरी से लैस है। यह स्मार्टफोन फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस फ़ीचर वाले 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आता है। इसकी कीमत की फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन इसके नवंबर महीने के अंत तक लॉन्च किए जाने की संभावना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 और Galaxy Watch 9 सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले आई सामने
  2. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  3. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  2. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  3. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  4. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  5. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
  6. 6500mAh बैटरी वाले Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल हुई लाइव, ऑफर में ₹3 हजार का डिस्काउंट
  7. फोन के बाद अब Credit Card भी बेच रहा Samsung, शॉपिंग पर कैशबैक और बड़े रिवॉर्ड्स! रजिस्ट्रेशन शुरू
  8. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
  9. Redmi Note 17 कब होगा भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा
  10. ₹7 हजार से कम में 200 इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा! XElectron ने भारत में लॉन्च किया नया प्रोजेक्टर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.