Paytm Mall Sale: स्मार्टफोन पर मिल रही है छूट और कैशबैक ऑफर

12.12 सेल आयोजित करने के ठीक एक दिन बाद पेटीएम की नई 2017 ग्रैंड फाइनल सेल का आगाज़ हो गया है। यह सेल पेटीएम मॉल पर चल रही है जो शुक्रवार, 15 दिसंबर तक चलेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2017 16:56 IST
ख़ास बातें
  • सेल में स्मार्टफोन और टैबलेट पर छूट के साथ कैशबैक जैसे ऑफर मिल रहे हैं
  • यह सेल पेटीएम मॉल पर चल रही है जो शुक्रवार, 15 दिसंबर तक चलेगी
  • इस सेल को 2017 ग्रैंड फाइनल सेल का नाम दिया गया है
12.12 सेल आयोजित करने के ठीक एक दिन बाद पेटीएम की नई 2017 ग्रैंड फाइनल सेल का आगाज़ हो गया है। यह सेल पेटीएम मॉल पर चल रही है जो शुक्रवार, 15 दिसंबर तक चलेगी। सेल में स्मार्टफोन और टैबलेट पर छूट के साथ कैशबैक जैसे ऑफर मिल रहे हैं। ग्राहक iPhone X, iPhone 8, Samsung Galaxy S7, Vivo V7+ जैसे स्मार्टफोन को सस्ते में खरीद पाएंगे। Paytm Mall पर ऐप्पल, लेनोवो, मोटोरोला, सैमसंग और शाओमी सहित कई नामी ब्रांड के स्मार्टफोन को ऑफर के साथ लिस्ट किया गया है।

मोबाइल डिवाइस की बात करें तो पेटीएम मॉल पर आईफोन X के 64 जीबी वेरिएंट के साथ 4,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इस तरह से नए आईफोन मॉडल की प्रभावी कीमत 85,000 रुपये हो जाएगी, जबकि इसकी एमआरपी 89,000 रुपये है। अगर आप आईफोन खरीदने के लिए इतना पैसा नहीं खर्चना चाहते हैं तो पेटीएम मॉल ने आईफोन 8 के 64 जीबी वेरिएंट को 58,582 रुपये (एमआरपी 64,000 रुपये) में लिस्ट किया है। इसके अलावा आप "MOB7500" प्रोमोकोड इस्तेमाल करके 7,500 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं। आईफोन 7 के 32 जीबी वेरिएंट को 44,599 रुपये में बेचा जा रहा है और 6,250 रुपये के कैशबैक के बाद प्रभावी कीमत 38,349 रुपये हो जाएगी। कैशबैक पाने के लिए आपको "MOB6250" प्रोमो कोड इस्तेमाल करना होगा। इसी तरह से iPhone SE का 32 जीबी वेरिएंट 19,999 रुपये (एमआरपी 26,000 रुपये) में बेचा जा रहा है। आप "A3K" प्रोमोकोड को इस्तेमाल करके 3,000 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं।
Advertisement

Paytm Mall पर आयोजित 2017 Grand Finale Sale में सैमसंग गैलेक्सी एस7 को सस्ते में बेचा जा रहा है। यह स्मार्टफोन 32,750 रुपये (एमआरपी 48,900 रुपये) में उपलब्ध है। अगर आप Vivo V7+ में रुचि रखते हैं तो बता दें कि इसे 21,990 रुपये (एमआरपी 22,990 रुपये) में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा आप "SAVE5" प्रोमोकोड इस्तेमाल करके 1,100 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं।

पेटीएम मॉल सेल में लेनोवो के8 के 32 जीबी वेरिएंट को 10,356 रुपये में बेचा जा रहा है। आप "MOB12" प्रोमोकोड को इस्तेमाल करके 1,243 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं। इसके अतिरिक्त Oppo A71 का 16 जीबी वेरिएंट छूट के साथ 11,800 रुपये (एमआरपी 13,490 रुपये) में बिक रहा है। पेटीएम मॉल पर एलजी क्यू6+ के 64 जीबी वेरिएंट को 18,999 रुपये (एमआरपी 19,990 रुपये) में बेचा जा रहा है। आप Moto G5S के 32 जीबी वेरिएंट 13,430 रुपये (एमआरपी 14,999 रुपये) में खरीद सकते हैं। आपके पास इस फोन के साथ 1,612 रुपये कैशबैक पाने का विकल्प होगा।
Advertisement

Swipe Konnect Power 4G, Swipe Elite Pro 32GB, Swipe Elite 2 Plus, Micromax Canvas 6 और Intex Aqua S3 4G जैसे बजट स्मार्टफोन सस्ते में उपलब्ध हैं। इनमें से कई के साथ कैशबैक का भी ऑफर है।
Advertisement

अगर आप टैबलेट की तलाश में हैं तो पेटीएम मॉल की सेल में आपके लिए बहुत कुछ है। आईपैड प्रो वाई-फाई+ सेल्युलर 32 जीबी 48,304 रुपये (एमआरपी 61,900 रुपये) में उपलब्ध है। वहीं, आईपैड मिनी 4 वाई-फाई + सेल्युलर 16 जीबी 35,588 रुपये में मिल जाएगा। इसके अलावा "TAB11" प्रोमोकोड इस्तेमाल करके 11 प्रतिशत कैशबैक पा सकते हैं।

ज्ञात हो कि पेटीएम की मालिक कंपनी वन97 ने गैजेट्स 360 में निवेश किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  3. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  4. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  6. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  7. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  8. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  9. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.