पैनासोनिक टफपैड एफज़ेड-एफ1 और एफज़ेड-एन1 स्मार्टफोन लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 फरवरी 2016 16:18 IST
पैनासोनिक ने सोमवार को बार्सिलोना में चल रही मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में अपने दो नए स्मार्टफोन टफपैड एफज़ेड-एफ1 और एफज़ेड-एन1 लॉन्च किये।

पैनासोनिक का एंड्रॉयड स्मार्टफोन टफपैड एफज़ेड-एन1 फिलहाल एक वाई-फाई मॉडल के तौर पर मार्च से मिलना शुरू होगा। इसकी कीमत लगभग एक लाख तीन हजार रुपये (1,499 डॉलर) होगी। इसका वॉइस मॉडल 2016 मध्य तक उपलब्ध होगा। वहीं विंडोज़ 10 पैनासोनिक टफपैड एफज़ेड-एफ1 को लगभग एक लाख दस हजार रुपये (1,599 डॉलर) में लॉन्च किया गया। यह स्मार्टफोन भी 2016 के मध्य तक मिलना शुरू होगा।
Advertisement

कंपनी का कहना है कि नए पैनासोनिक हैंडहेल्ड टफपैड को ऑथोराइज्ड पैनासोनिक हैंडहेल्ड रीसेलर द्वारा ही बेचा जाएगा। ये दोनों स्मार्टफोन पर कंपनी 3 साल की वारंटी दे रही है। गौर करने वाली बात है कि पैनासोनिक ने अपने इन स्मार्टफोन को हैंडहेल्ड टैबलेट बताया है लेकिन हमने इन्हें सात इंच से कम स्क्रीन वाले वॉइस कॉलिंग फोन डिवाइस की कैटेगरी में ही जगह दी है।

टफपैड एफजेड-एन1 और एफजेड-एन1 में रियर बारकोड रीडर है जिससे यूजर आसानी से स्कैन कर सकता है। इसके साथ ही इस डिवाइस में यूजर की सुविधानुसार किनारे की तरफ बारकोड रीडर एक्टिवेशन बटन भी दिये गए हैं।
Advertisement

इसके अलावा इन हैंडसेट में रेन (बारिश) सेंसिंग मोड के साथ ग्लोव इनेबिल्ड डिस्प्ले और सनलाइड एडेप्टिव डिस्प्ले दी गई है। कंपनी के मुताबिक, नए टफपैड एफजेड-एफ1 और एफजेड-एन1 में 6 फीट तक गिरने पर भी कुछ नहीं होगा और इसने 3.3 फीट से गिरने का टेस्ट भी पास किया है। इन दोनों डिवाइस को आईपी 65 और आईपी 67 सर्टिफिकेशन मिला है जिसका मतलब है कि ये 3.3 फीट गहरे पानी में 30 मिनट तक सुरक्षित रह सकता है।
Advertisement

बात की जाए इनके स्पेसिपिकेशन की तो पैनासोनिक एफजेड-एप1 और एफजेड-एन1 में (720x1280 पिक्सल) 4.7 इंच का डिस्प्ले है। एड्रेनो 330 जीपीयू के साथ 2.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 801 (एमएसएम897एबी) प्रोसेसर है। रैम दो जीबी है।

दोनों स्मार्टफोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। दोनों डिवाइस में बड़ा फर्क सिर्फ ऑपरेटिंग सिस्टम का ही है। एफजेड-एफ1 जहां विंडोज 10 पर चलता है वहीं एफजेड-एन1 5.1.1 एंड्रॉयड लॉलीपॉप पर चलेगा। दोनों में ही डुअल सिम सपोर्ट के अलावा ब्लूटूथ 4.1, एनएफसी, जीपीएस जैसे कनेक्टिविटी हैं। एलईडी फ्लैश के साथ आठ मेगापिक्सल का रियर कैमरा तो 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। दोनों फोन में 3200 एमएएच की बैटरी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  5. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  2. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  8. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  9. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.