पैनासोनिक टी44 लाइट स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 3,200 रुपये से कम

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 1 अगस्त 2016 09:23 IST
पैनासोनिक ने अपना नया बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन टी44 लाइट लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 3,199 रुपये है और यह एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट स्नैपडील पर उपलब्ध है। पैनासोनिक टी44 लाइट स्मार्टफोन रोज़ गोल्ड, शैंपेन गोल्ड और इलेक्ट्रिक ब्लू कलर वेरिएंट में आता है।

पैनासोनिक का यह नया बजट स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। डुअल सिम वाला यह स्मार्टफोन 3जी कनेक्टिविटी के साथ आता है। स्मार्टफोन में 4 इंच 800 x 480 पिक्सल डब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 512 एमबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (32 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है।

पैनासोनिक टी44 लाइट में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जबकि फ्रंट कैमरा 0.3 मेगापिक्सल है। फोन को पावर देने का काम करेगी 2400 एमएएच की बैटरी। कंपनी का दावा है कि बैटरी 3जी नेटवर्क पर 8.5 घंटे तक जबकि 2जी पर 20 घंटे तक का टॉक टाइम जबकि 400 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है।

बात करें कनेक्टिविटी की तो यह स्मार्टफोन 3जी के अलावा ब्लूटथ, वाई-फाई, जीपीएस एवं एफएम सपोर्ट है। इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 127.3 x 66 x 9.65 मिलीमीटर और वज़न 137 ग्राम है।
Advertisement

पैनासोनिक टी44 को पैनासोनिक टी30 के साथ पिछले महीने लॉन्च किया गया था। टी44 में 1 जीबी रैम है। इस फोन में इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (32 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर पैनासोनिक सेल यूआई दी गई है। फोन का डाइमेंशन 127.3 x 66 x 9.65 मिलीमीटर है। फोन में पावर देने के लिए 2400 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 9100mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला iQOO का जबरदस्त स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Bilibili App: चीन की बिलीबिली देगी YouTube को टक्कर! Android के बाद अब iOS पर लॉन्च को तैयार
  4. आपके घर में लगा Wi-Fi आपको दीवार के पार देख सकता है!
  5. पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
  6. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  7. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  8. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  10. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.