पैनासोनिक ने लॉन्च किए दो सस्ते मोबाइल, कीमत 3,290 रुपये से शुरू

पैनासोनिक ने लॉन्च किए दो सस्ते मोबाइल, कीमत 3,290 रुपये से शुरू
विज्ञापन
पैनासोनिक ने अपने दो नए 3जी बजट स्मार्टफोन टी44 और टी30 लॉन्च कर दिए हैं। पैनासोनिक टी44 रोज़ गोल्ड, शैंपेन गोल्ड और इलेक्ट्रिक ब्लू कलर में 4,290 रुपये में मिलेगा। वहीं पैनासोनिक टी30 मैटेलिक गोल्ड. मैटेलिक सिल्वर और स्टील ग्रे कलर में 3,290 रुपये में उपलब्ध होगा। दोनों फोन के साथ 299 रुपये की कीमत वाला एक मुफ्त प्रोटेक्टिव केस भी मिलता है।

पैनासोनिक टी44 और टी30 स्मार्टफोन 3जी कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। दोनों फोन में (480 x 800 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 4 इंच डब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले दिया गया है। पैनासोनिक ये दोनों नए स्मार्टफोन 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ आते हैं। टी44 और टी30 में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

बात करें कनेक्टिविटी की तो डुअल सिम सपोर्ट वाले पैनासोनिक टी44 और टी 30 में 3जी के अलावा वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे फीचर मौजूद हैं। दोनों फोन एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एम्बिएंट लाइट सेंसर के साथ आते हैं।
 

(पैनासोनिक टी44 स्मार्टफोन की तस्वीर)

पैनासोनिक टी44 में 1 जीबी रैम है। इस फोन में इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (32 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर पैनासोनिक सेल यूआई दी गई है। फोन का डाइमेंशन 127.3 x 66 x 9.65 मिलीमीटर है। फोन में पावर देने के लिए 2400 एमएएच की बैटरी दी गई है।

पैनासोनिक टी30 स्मार्टफोन में टी44 से थोड़े कम बेहतर स्पेसिफिकेशन वाला फोन है। टी30 में 512 एमबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (32 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। टी30 स्मार्टफोन का डाइमेंशन 126 x 64 x 10.3 मिलीमीटर है। फोन में 1400 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Panasonic, Panason
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »