• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • पैनासोनिक पी66 मेगा में है 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन

पैनासोनिक पी66 मेगा में है 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन

पैनासोनिक पी66 मेगा में है 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
पैनासोनिक ने मंगलवार को भारत में अपना पी66 मेगा स्मार्टफोन 7,990 रुपये में लॉन्च किया। इस हैंडसेट की सबसे अहम खासियत 21 क्षेत्रीय भाषाओं के लिए सपोर्ट है।

पैनासोनिक पी66 मेगा एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर प्रोसेसर से लैस पैनासोनिक के इस स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा जिसके ऊपर पैनासोनिक आइकन यूआई का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी।

पी66 मेगा की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी फ़ीचर की बात करें तो हैंडसेट 3जी, जीपीएस, ए-जीपीएस, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, वाई-फाई हॉटस्पॉट, एफएम रेडियो, ब्लूटूथ 2.1 और माइक्रो-यूएसबी फ़ीचर से लैस है। इसका डाइमेंशन 142.5x70.9x8.4 मिलीमीटर है। हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 3200 एमएएच की बैटरी है। यह इलेक्ट्रॉनिक ब्लू, रोज़ गोल्ड और रूसेट ब्राउन कलर वेरिएंट में मिलेगा। स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 व बैकपैनल पर असाही ड्रैगनट्रेल ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  2. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  7. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  8. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  9. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  10. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »