Panasonic Love T10 स्मार्टफोन करता है 21 भाषाओं को सपोर्ट

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 27 जुलाई 2015 17:01 IST
पैनासोनिक (Panasonic) ने सोमवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन लव टी10 (Love T10) लॉन्च किया। हैंडसेट में 21 क्षेत्रीय भाषाओं के लिए सपोर्ट मौजूद है। इस डुअल कोर 3G स्मार्टफोन की कीमत 3,690 रुपये होगी और यह मार्केट में जुलाई के आखिरी हफ्ते में उपलब्ध होगा।

Panasonic Love T10 स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत डिवाइस में 21 क्षेत्रीय भाषाओं के लिए सपोर्ट मौजूद होना है। यह डिवाइस हिंदी, गुजराती, पंजाबी, मलयालम, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, उड़िया, बंगाली, असमिया, मराठी, नेपाली, बोडो, डोगरी, कोंकणी, ऊर्दू, मैथिली, मणिपुरी, संस्कृत, सिंद्धी और संथाली को सपोर्ट करता है। मार्केट में मल्टीपल लैंगवेज सपोर्ट वाले कई डिवाइस मौजूद हैं। हालांकि, ये Love T10 की तुलना थोड़े महंगे हैं।
Advertisement

पैनासोनिक लव टी 10 (Panasonic LOVE T10) कंपनी के LOVE सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन है। डिवाइस में 3.5 इंच (रिजॉल्यूशन की जानकारी नहीं) का एलसीडी डिस्प्ले है। इसमें 1GHz Dual Core प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में है 512MB का रैम (RAM)। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट (Android 4.4.2 KitKat) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 4GB है, जिसे 32GB तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। Panasonic Love T10 में 2 मेगापिक्सल के फिक्स्ड फोकस वाले रियर कैमरे के साथ 0.3 मेगापिक्सल (VGA) का फ्रंट कैमरा भी है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो Panasonic Love T10 में 3G, GPRS/ EDGE, GPS/ A-GPS, वाई-फाई 802.11 b/g/n, वाई-फाई डायरेक्ट, एफएम, माइक्रो-यूएसबी 2.0 और ब्लूटूथ 4.0 के लिए सपोर्ट मौजूद है। हैंडसेट में 1400mAh की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 112.2x62x11.9mm और वजन 100 ग्राम।
Advertisement

लॉन्च के मौके पर Panasonic India के मोबिलिटी डिविजन के बिजनेस हेड पंकज राणा ने कहा, ''किसी भी जगह इंटरनेट इस्तेमाल के मामले में स्मार्टफोन ने आज की तारीख में पर्सनल कंप्यूटर और टैबलेट की जगह ले ली है। इंटरनेट यूज़ के बिहेवियर में इस बदलाव को देखते हुए हमने एक ऐसा डिवाइस लॉन्च किया है जो बजट में तो आता ही है, साथ में कई भाषाओं को भी सपोर्ट करता है।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  2. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  3. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  4. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  5. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  6. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  7. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  8. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  9. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  10. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.