पैनासोनिक ने भारत में लॉन्च किया करीब एक लाख रुपये वाला एंड्रॉयड स्मार्टफोन

विज्ञापन
शुभम् वर्मा, अपडेटेड: 21 फरवरी 2017 19:31 IST
ख़ास बातें
  • इन तीनों ही प्रीमियम डिवाइस की सबसे अहम खासियत मज़बूती और टिकाऊ है
  • पैनासोनिक टफपैड एफज़ेड-एफ1 और एफज़ेड-एन1 के स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं
  • टफपैड एफज़ेड-ए2 टैबलेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है
पैनासोनिक इंडिया ने मंगलवार को भारत में तीन टफपैड डिवाइस मार्केट में लॉन्च किए। इनमें दो स्मार्टफोन टफपैड एफज़ेड-एफ1 और टफपैड एफजे़ड- एन1 शामिल हैं। इसके अलावा टफपैड एफज़ेड-ए2 टैबलेट भी लॉन्च किया गया है। बिज़नेस क्लास के लिए बनाए गए इन तीनों ही प्रीमियम डिवाइस की सबसे अहम खासियत मज़बूती और टिकाऊ है। दावा किया गया है कि ये डिवाइस मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में आपके साथ बने रहेंगे। स्मार्टफोन में एक एंड्रॉयड डिवाइस है जिसकी कीमत 99,000 रुपये है और विंडोज 10 मोबाइल पर आधारित स्मार्टफोन की कीमत 1,09,000 रुपये है। वहीं, टैबलेट भी एंड्रॉयड पर चलता है और यह 1,20,000 रुपये की कीमत के साथ सबसे महंगा है। इसके अलावा टैक्स अतिरिक्त है।

पैनासोनिक टफपैड एफज़ेड-एफ1 और एफज़ेड-एन1 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं, फ़र्क सिर्फ ऑपरेटिंग सिस्टम का है। टफपैड एफज़ेड-एफ1 विंडोज़ 10 आईओटी मोबाइल इंटरप्राइज़ पर चलता है और टफपैड एफज़ेड-एन1 में एड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप का इस्तेमाल किया गया है। इन फोन में 2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 801 चिपसेट के साथ 2 जीबी रैम का इस्तेमाल हुआ है। इनमें 4.7 इंच का एचडी (720x1280) डिस्प्ले है। बैटरी की क्षमता का तो खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इनके बारे में 1,400 घंटे तक के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई, 2जी/एज/3जी/4जी एलटीई, जीपीएस, एनएफसी, ब्लूटूथ (वी4.1) और माइक्रोयूएसबी शामिल हैं। दोनों ही स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल के रियर कैमरे हैं और फ्रंट कैमरे के सेंसर 5 मेगापिक्सल के हैं।

अब बात टफपैड एफज़ेड-ए2 टैबलेट की। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। यह ओएस इंटरप्राइज़ सिक्योरिटी के साथ आता है। इसमें 1.44 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर इंटल एटम एक्स5-ज़ेड8550 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। इसमें 10.1 इंच का (1920x1200 पिक्सल) डिस्प्ले है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और एनएफसी शामिल हैं। इसका रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Panasonic, Mobiles, Android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  12. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  13. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  14. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  15. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  16. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  2. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  10. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.