पैनासोनिक एलुगा रे मैक्स और एलुगा रे एक्स 17 अप्रैल से मिलेंगे

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2017 17:36 IST
ख़ास बातें
  • पैनासोनिक एलुगा रे मैक्स, एलुगा रे एक्स आर्बो वर्चुअल असिस्टेंट से लैस है
  • दोनों फोन 17 अप्रैल से फ्लिपकार्ट पर मिलेंगे
  • पैनासोनिक एलुगा रे एक्स 8,999 रुपये में मिलेगा
पैनासोनिक ने पिछले महीने भारत में अपनी एलुगा सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए। पैनासोनिक एलुगा रे मैक्स और एलुगा रे एक्स स्मार्टफोन कंपनी के आर्बो वर्चुअल असिस्टेंट के साथ आते हैं। अब कंपनी ने इन स्मार्टफोन की उपलब्धता की जानकारी दे दी है।

पैनासोनिक एलुगा रे मैक्स के 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 12,499 रुपये में मिलेगा। स्मार्टफोन  गोल्ड, मेटालिक सिल्वर और रोज़ गोल्ड कलर में मिलेगा। वहीं, पैनासोनिक एलुगा रे एक्स 8,999 रुपये में फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। ये दोनों फोन 17 अप्रैल से एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे। इन फोन को 'कमिंग सून' के टैग के साथ फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया गया है।

पैनासोनिक एलुगा रे मैक्स डुअल सिम स्मार्टफोन है और यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इस फोन में 5.2 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम दिया गया है।
 

(पैनासोनकि एलुगा रे एक्स की तस्वीर)

पैनासोनिक एलुगा रे मैक्स में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और इसके साथ मौज़ूद है डुअल एलईडी फ्लैश। फ्रंट पैनल पर फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। हैंडसेट में होम बटन फिंगरप्रिंट सेंसर भी है, जैसा कि हमने आपको पहले बताया एलुगा रे मैक्स के लिए आपको 32 जीबी/ 64 जीबी स्टोरेज का विकल्प मिलेगा। आप चाहें तो 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 3000 एमएएच की है जो क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी फोन का हिस्सा हैं।
Advertisement

कंपनी ने पैनासोनिक एलुगा रे मैक्स के साथ पैनासोनिक एलुगा रे एक्स भी पेश किा। यह डुअल स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी इंटिग्रेटेड है। एलुगा रे एक्स में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो डुअल एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इनबिल्ट स्टोरेज  32 जीबी है और आप 64 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। बैटरी 4000 एमएएच की है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  5. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  6. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  4. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  5. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  7. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  8. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  10. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.