Panasonic Eluga A4 में है 5000 एमएएच बैटरी, जानें कीमत

पैनासोनिक ने भारत में एलुगा ए4 स्मार्टफोन 12,490 रुपये में लॉन्च किया है। Panasonic Eluga A4 स्मार्टफोन 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। यह स्मार्टफोन पैनासोनिक के अधिकृत डीलर के पास उपलब्ध है।

Panasonic Eluga A4 में है 5000 एमएएच बैटरी, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • एलुगा ए4 स्मार्टफोन 12,490 रुपये में लॉन्च
  • एलुगा ए4 की सीधी भिड़ंत शाओमी रेडमी नोट 4 और लेनोवो के8 प्लस से
  • Panasonic Eluga A4 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
विज्ञापन
पैनासोनिक ने भारत में एलुगा ए4 स्मार्टफोन 12,490 रुपये में लॉन्च किया है। Panasonic Eluga A4 स्मार्टफोन 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। यह स्मार्टफोन पैनासोनिक के अधिकृत डीलर के पास उपलब्ध है। बड़ी बैटरी वाले पैनासोनिक एलुगा ए4 की सीधी भिड़ंत शाओमी रेडमी नोट 4 और लेनोवो के8 प्लस से होगी। दोनों ही हैंडसेट 4000 एमएएच की बैटरी के साथ आते हैं।

बड़ी बैटरी के अलावा पैनासोनिक एलुगा ए4 में 5.2 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से लैस है। स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ की सर्वाधिक क्लॉक स्पीड वाला मीडियाटेक चिपसेट है। इसके अलावा आपको 3 जीबी रैम मिलेंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

Panasonic Eluga A4 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का सेंसर मौज़ूद है। फोन वाई-फाई, ब्लूटूथ, ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और यूएसबी ओटीजी सपोर्ट के साथ आता है। यह डुअल सिम फोन वीओएलटीई कनेक्टिविटी के साथ आता है। पैनासोनिक के इस फोन में एंड्रॉयड 7.0 नूगा है। कंपनी का अपना आर्बो वर्चुअल असिस्टेंट भी फोन का हिस्सा है। आर्बो असिस्टेंट पैनासोनिक एलुगा आई4, पैनासोनिक एलुगा रे और पैनासोनिक एलुगा रे मैक्स का हिस्सा रहा है। स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर है जो आधुनिक इनक्रिप्शन चिप के साथ आता है। एलुगा ए4 शैंपेन गोल्ड, मोका गोल्ड और मरीन ब्लू कलर में मिलेगा।

इससे पहले सितंबर महीने में पैनासोनिक ब्रांड ने पी88, एलुगा आई4, एलुगा रे 700, एलुगा रे 500 और पी9 हैंडसेट को मार्केट में उतारा था। पैनासोनिक एलुगा रे 700 भी 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Eluga A4, Mobiles, Panasonic, Panasonic Eluga A4
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »