सैमसंग का दावा, पहले 2 दिनों में बिके 1 लाख से अधिक गैलेक्सी एस7 और एस7 एज स्मार्टफोन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 मार्च 2016 13:32 IST
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के गैलेक्सी एस7 फोन लांच होने के बाद पहले दो दिनों में ही दक्षिण कोरिया में एक लाख से अधिक बिक्री हो गई। यह जानकारी रविवार को जारी एक आंकड़े से मिली। गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज फोन शुक्रवार से दक्षिण कोरियाई बाजार में बिकने शुरू हुए। पहले दिन ही दोनों मॉडलों के 60 हजार फोन बिक गए। शनिवार को भी 40 हजार फोनों की बिक्री हुई।

आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक कुल बिक्री में गैलेक्सी एस7 एज का योगदन 40 फीसदी रहा। गत वर्ष गैलेक्सी एस6 फोनों की भी लांचिंग के बाद करीब इतनी ही बिक्री हुई थी।
Advertisement

कंपनी ने कहा कि शनिवार को अच्छी बिक्री हुई क्योंकि आम तौर पर शनिवार को बिक्री कम होती रही है। दोनों फोनों की बैटरी क्षमता अधिक है। ये वाटर प्रूफ हैं और धूल रोधी हैं।

दोनों फोनों में एक्सपेंडेबल मेमोरी सुविधा दी गई है, जो गैलेक्सी एस6 में नहीं थी। कंपनी की मोबाइल बिक्री में इन दिनों कुछ गिरावट चल रही है और कंपनी गैलेक्सी एस7 सीरीज से इसके बढ़ने की उम्मीद कर रही है।
Advertisement

भारत में सैमसंग गैलेक्सी एस7 की कीमत 48,900 रुपये रखी गई है जबकि सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज भारत में 56,900 रुपये में मिलेगा। दोनों स्मार्टफोन की यह कीमत 32 जीबी वेरिएंट की है। अबी तक 64 जीबी वेरिएंट की कीमत की जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement

उम्मीद के मुताबिक, गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज स्मार्टफोन भारत में सैमसंग के ऑक्टा-कोर सायनस 8890 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है। जबकि सैमसंग के ग्लोबल वेरिएंट में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट देखा गया था। पिछले गैलेक्सी फोन और गैलेक्सी एस7, एस7 एज में सबसे बड़ा अंतर हाइब्रिड सिम स्लॉट का है जिसका मतलब है या तो आप फोन की स्टोरेज को 200 जीबी तक एक्सपेंड कर सकते हैं या फिर दूसरी सिम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एस7 में 5.1 इंच का क्यूएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जबकि  सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज में 5.5 इंच की क्यूएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले पैनल है। दोनों ही एलजी के जी5 स्मार्टफोन की तरह ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर के साथ आते हैं, जिससे बिना फोन को टच किये ही टाइम और तारीख जैसे जरूरी नोटिफिकेशन चेक किये जा सकते हैं।
Advertisement
दोनों ही फोन में 12 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल रियर कैमरा है जो एफ/1.7 अपर्चर और स्मार्ट ओआईएस फीचर से लैस है। इसी अपर्चर के साथ सेल्फी सेंसर के साथ फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो गैलेक्सी एस7 और एस7 एज एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फिंगरप्रिंट सेंसर और डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस के लिए आईपी68 रेटिंग है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.