Oppo Watch के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से ठीक पहले लीक

Oppo Smartwatch में स्नैपड्रैगन वियर 2500 प्रोसेसर दिए जाने का दावा है। यह प्रोसेसर साल 2018 में लॉन्च हुआ था। ऐसे में स्मार्टवॉच की परफॉर्मेंस पर हर किसी की रहेगी नज़र।

Oppo Watch के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से ठीक पहले लीक

Oppo Watch को ओप्पो फाइंड एक्स2 के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद

ख़ास बातें
  • Oppo Smartwatch में 1.91 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले होने का दावा
  • 21,000 रुपये हो सकती है ओप्पो स्मार्टवॉच की कीमत
  • ओप्पो वॉच में वायरलेस चार्जिंग होने की संभावना
विज्ञापन
Oppo पिछले कुछ समय से अपनी स्मार्टवॉच को लेकर माहौल बनाने की कोशिश में है। कुछ लीक्स की मदद से हमें यह भी पता चला है कि Oppo Smartwatch को Oppo Find X2 और Find X2 Pro के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह लॉन्च इवेंट चीन में 6 मार्च को आयोजित किया जाना है। कुछ और लीक्स की मदद से ओप्पो स्मार्टवॉच के कुछ स्पेसिफिकेशन मालूम हुए हैं। हाल ही में दावा किया गया था कि इस वॉच में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन वियर 2500 प्रोसेसर और अपोलो 3 चिप होगा।

चीन के एक लोकप्रिय टिप्सटर ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर दावा किया है कि Oppo Smartwatch में 1.91 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले होगा। इस टिप्सटर ने यह भी कहा कि ओप्पो स्मार्टवॉच में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन वियर 2500 प्रोसेसर और अपोलो 3 चिप होगा। यह चिप वॉच की बैटरी लाइफ को बेहतर करने में मदद करेगा। स्नैपड्रैगन वियर 2500 पुराना प्रोसेसर है। यह साल 2018 में लॉन्च हुआ था। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि ओप्पो की स्मार्टवॉच पुराने प्रोसेसर के साथ कैसा काम करती है। यह तो पहले ही साफ हो चुका है कि यह स्मार्टवॉच हार्ट रेट मॉनिटरिंग और ईसीजी को सपोर्ट करेगा। यह ओप्पो वॉच 5 ATM तक वाटर-रेसिस्टेंट होगी। चर्चा तो यह भी है कि ओप्पो वॉच की कीमत CNY 2,000 (लगभग 21,200 रुपये) तक होगी।

Oppo ने हाल ही में एक टीज़र फोटो भी साझा की थी। इस तस्वीर से वॉच के दो कलर वेरिएंट होने का भी खुलासा हुआ- ब्लैक और गोल्ड। टीज़र में वॉच सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ दिखी थी। वॉच के किनारे पर 2 हार्डवेयर बटन भी थे।

ओप्पो वॉच में वॉयस कॉल और ई-सिम सपोर्ट भी मिलेगा। पुरानी रिपोर्ट्स के अनुसार, ओप्पो फाइंड एक्स2 और ओप्पो फाइंड एक्स2 प्रो में रिवर्स  वायरलेस चार्जिंग टेक्नॉलोजी होगी। संभव है कि अगामी ओप्पो वॉच में वायरलेस चार्जिंग टेक्नॉलोजी हो।




 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo Watch, Oppo SmartWatch
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  10. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »