Oppo Find X2 में होगा 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला 3K डिस्प्ले

Oppo ने Weibo पर Oppo Find X2 के संबंध कई टीजर्स ज़ारी किए हैं। ये फोन के डिस्प्ले की जानकारी से पर्दा उठाते हैं। पहले टीजर वीडियो को तीन शॉर्ट क्लिप को मिलाकर बनाया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 फरवरी 2020 17:26 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो फाइंड एक्स2 में 6.5 इंच की एमोलेड स्क्रीन होने का दावा
  • 4,065 एमएएच बैटरी के साथ आ सकता है ओप्पो फाइंड एक्स2
  • Oppo Find X2 को 6 मार्च को लॉन्च किया जाना है
Oppo Find X2 को चीन में 6 मार्च को लॉन्च किया जाना है। इससे पहले ओप्पो के इस फोन के कई ऑनलाइन टीजर सामने आ गए हैं जो फोन के कुछ अहम फीचर्स का खुलासा करते हैं। यह फोन स्नैपड्रेगन 865 प्रोसेसर पर काम करेगा। यह जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है। ताजा जानकारी यह है कि फोन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 3K डिस्प्ले के साथ आएगा, साथ ही इसमें HDR10 सपोर्ट भी मिलेगा। आधिकारिक तौर पर ज़ारी किए गए नए वीडियो टीजर में दावा किया जा रहा है कि फोन में मोशन कंपनसेशन टेक्नोलॉजी दी जाएगी, जो फास्ट पेस्ड एनिमेशन को स्मूथ करेगी। इस तरह की हाई फ्रेम रेट टेक्नोलॉजी आमतौर पर टेलीविज़न में पाई जाती है।

Oppo ने Weibo पर Oppo Find X2 के संबंध कई टीजर्स ज़ारी किए हैं। ये फोन के डिस्प्ले की जानकारी से पर्दा उठाते हैं। पहले टीजर वीडियो को तीन शॉर्ट क्लिप को मिलाकर बनाया गया है। ये ओप्पो फाइंड एक्स2 की अलग-अलग खासियतों की तरफ इशारा करते हैं। पहली क्लिप 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले की तरफ इशारा कर रही है। हाई रिजॉल्यूशन के साथ बेहतर स्क्रोलिंग और नेविगेशन एक्सपीरियंस का दावा किया गया है। बता दें कि 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले आम तौर पर फ्लैगशिप फोन में देखने को मिलते हैं, जैसे कि सैमसंग गैलेक्सी एस20 और Asus ROG Phone 2।

दूसरी क्लिप में बिलियन रंगों की तरफ इशारा है। इसका मतलब है कि फोन में HRD10 सपोर्ट हो सकता है। आखिरी क्लिप हाई फ्रेम रेट मोशन कंपनसेशन  टेक्नोलॉजी की तरफ इशारा कर रही है, जो कि मूविंग सीन्स को काफी स्मूथली दिखाएगी और स्क्रीन का डिस्प्ले एक्सपीरियंस शानदार बनाएगी। जैसे कि हमने आपको पहले भी बताया है कि इस तरह की टेक्नोलॉजी टीवी में देखने को मिलती है। ओप्पो फाइंड एक्स2 के साथ ये उम्मीद लगाई जा सकती है कि टीवी जैसा अनुभव अब छोटी स्क्रीन पर भी देखने को मिलेगा।

Oppo के वाइस प्रेसिडेंट ब्रायन शेन ने भी ट्वीट करके यह जानकारी दी कि ओप्पो फाइंड एक्स2 हैंडसेट 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 3K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ आएगा। Weibo पर ज़ारी एक अन्य टीजर से फोन के डिस्प्ले के रिजॉल्यूशन की भी पुष्टि हो गई है। इस फोन की स्क्रीन 1440x3168 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली होगी और इसे 513 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी के साथ उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement

पुरानी रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओप्पो फाइंड एक्स2 में 6.5 इंच की एमोलेड स्क्रीन, 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। वहीं, इस फोन में 4,065 एमएएच बैटरी होने का भी दावा है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.