Oppo ने चीन में 80W और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाले दो नए SUPERVOOC Power Bank लॉन्च किए हैं। इनमें 15,000mAh और 20,000mAh की बैटरी मिलती है। दोनों की कीमत करीब 3,300 रुपये है।
Photo Credit: Oppo
Oppo ने 80W और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाले दो नए SUPERVOOC Power Bank पेश किए
Oppo ने चीन में दो नए SUPERVOOC पावर बैंक लॉन्च किए हैं। इनमें 80W फास्ट चार्जिंग वाला 15,000mAh मॉडल और 67W चार्जिंग सपोर्ट वाला 20,000mAh मॉडल शामिल है। इन पावर बैंक में फास्ट चार्जिंग के साथ USB-C और USB-A पोर्ट मिलते हैं। खास बात यह है कि दोनों को कंपनी के ColorOS पर चलने वाले चुनिंदा स्मार्टफोन से कनेक्ट करके इनकी बैटरी हेल्थ, तापमान और चार्जिंग साइकल जैसी जानकारी भी देखी जा सकती है।
Oppo के पहले नए पावर बैंक का नाम SUPERVOOC 80W Pocket Charge Power Bank 15000 है। इसमें 15,000mAh की कैपेसिटी मिलती है और यह 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके अलावा, यह 65W USB Power Delivery (PD) और 55W PPS आउटपुट को भी सपोर्ट करता है। इस मॉडल में एक USB-C और एक USB-A पोर्ट दिया गया है। हालांकि, दोनों पोर्ट का एक साथ इस्तेमाल करने पर कुल आउटपुट 30W तक सीमित रहता है।
इस पावर बैंक का वजन करीब 330 ग्राम है और इसका साइज 125.5 x 72 x 24.8mm है। कंपनी इसके साथ 8A सपोर्ट वाली ब्रेडेड चार्जिंग केबल भी दे रही है। इसे Khaki Fragrance और Light Titanium कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह मॉडल उन यूजर्स के लिए है, जिन्हें ज्यादा कैपेसिटी के साथ तेज चार्जिंग भी चाहिए।
दूसरा मॉडल SUPERVOOC 67W Pocket Charge Power Bank 20000 है। इसमें 20,000mAh की कैपेसिटी दी गई है और यह 67W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके अलावा, इसमें 45W PD और 55W PPS आउटपुट का सपोर्ट भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो USB-C और एक USB-A पोर्ट दिए गए हैं। हालांकि, तीनों पोर्ट से एक साथ डिवाइस चार्ज करने पर कुल आउटपुट 5V/3A तक सीमित रहता है।
इस मॉडल का वजन करीब 388 ग्राम है और इसका साइज 121 x 72 x 31.4mm है। इसे Morning Mist Gray और Star Torch Orange कलर में पेश किया गया है। बॉक्स में इसके साथ भी 8A ब्रेडेड चार्जिंग केबल मिलती है। ज्यादा कैपेसिटी की जरूरत वाले यूजर्स के लिए यह मॉडल एक ऑप्शन हो सकता है।
दोनों नए पावर बैंक में ColorOS चलाने वाले कम्पैटिबल Oppo स्मार्टफोन के साथ सिस्टम-लेवल इंटीग्रेशन दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स फोन पर ही पावर बैंक की बची हुई बैटरी, बैटरी हेल्थ, रियल-टाइम तापमान और चार्जिंग साइकल की जानकारी देख सकते हैं। दोनों मॉडल को चीन के 2026 नेशनल पावर बैंक सेफ्टी स्टैंडर्ड के तहत सर्टिफिकेशन भी मिला है।
कीमत की बात करें तो Oppo के दोनों पावर बैंक चीन में 269 युआन में उपलब्ध हैं। भारतीय करेंसी में यह कीमत करीब 3,800 रुपये बैठती है। कंपनी ने अभी यह कन्फर्म नहीं किया है कि 80W और 67W वाले ये पावर बैंक भारत समेत दूसरे बाजारों में कब लॉन्च होंगे।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ