12GB रैम, 5,000mAh बैटरी वाला नया Oppo स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च! मिला सर्टिफिकेशन

लिस्टिंग से पता चला है कि PKD110 में 6.67-इंच का HD+ LDC डिस्प्ले मिलेगा। चिपसेट का मॉडल नेम को नहीं बताया गया है, लेकिन लिस्टिंग इशारा करती है कि इसमें 2.4 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 मई 2024 19:35 IST
ख़ास बातें
  • मॉडल नंबर PKD110 वाला Oppo फोन TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया
  • इसी मॉडल को CMIIT सर्टिफिकेशन भी मिला है
  • 12GB तक रैम, 2.4 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है अपकमिंग फोन

Photo Credit: Oppo ने Reno 12 सीरीज को मई में चीन में लॉन्च किया था

ऐसा प्रतीत होता है कि Oppo एक नए स्मार्टफोन मॉडल पर काम कर रहा है, जिसका मॉडल नंबर PKD110 है। इस स्मार्टफोन को कथित तौर पर चीन की TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया था। इसने कुछ स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया, लेकिन इसमें मॉडल के नाम को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। लिस्टिंग की मानें तो अपकमिंग ओप्पो फोन LCD डिस्प्ले और 2.4 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर से लैस आएगा। इसमें 8GB या 12GB रैम वाले वेरिएंट्स मिलेंगे। स्टोरेज के भी कथित तौर पर तीन ऑप्शन मिलेंगे, जिससे पता चलता है कि यह कई रैम और स्टोरेज वेरिएंट्स में आएगा।

मॉडल नंबर PKD110 के साथ एक Oppo स्मार्टफोन को TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर देखा (via गिज्मोचाइना) गया है। लिस्टिंग से पता चला है कि PKD110 में 6.67-इंच का HD+ LDC डिस्प्ले मिलेगा। चिपसेट का मॉडल नेम को नहीं बताया गया है, लेकिन लिस्टिंग इशारा करती है कि इसमें 2.4 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर मिलेगा। डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन्स से ऐसा प्रतीत होता है कि यह प्रोसेसर कोई मिड-रेंज मॉडल हो सकता है। इसका डिजाइन Oppo Reno 12 सीरीज जैसा दिखता है, जिसमें कैमरा मॉड्यूल में तीन रिंग हैं।
Advertisement

समान रिपोर्ट में बताया गया है कि डिवाइस को CMIIT सर्टिफिकेशन भी मिला है, जिससे पुष्टि होती है कि यह 5G फोन होगा।

इसके अलावा, TENAA लिस्टिंग कहती है कि डिवाइस 8GB या 12GB रैम और 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज के साथ कई कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसमें 5000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। वहीं, इसके किफायती फोन होने का अंदाजा इस बात से भी लगता है कि लिस्टिंग के अनुसार, Oppo PKD110 में सेल्फी व वीडियो कॉल के लिए 8-मेगापिक्सल शूटर, जबकि पीछे की तरफ 500-मेगापिक्सल का मेन सेंसर और एक 2-मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर मिलेगा।
Advertisement

फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर होने का दावा किया गया है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड लगाने का ऑप्शन भी मिलेगा। हालांकि, इसकी जानकारी नहीं है कि यह हाइब्रिड सिम स्लॉट होगा या ट्रिपल सिम स्लॉट। TENAA लिस्टिंग से PKD110 के आयामों का भी पता चलता है, जिसके अनुसार, अपकमिंग Oppo स्मार्टफोन 7.68 mm मोटा और186 ग्राम वजनी होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo, Oppo smartphones, Upcoming Oppo Smartphones
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  2. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  4. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  5. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  7. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  9. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  10. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.